फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   patel jayanti celebrated

राष्ट्रीय एकता के योगदान में सरदार वल्लभभाई पटेल की अहम भूमिका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
patel jayanti celebrated
रामपुर। जिलेभर में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। सरदार पटेल को राष्ट्र का पुरोधा बताते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से राष्ट्रीय एकता दिवस पर मोहल्ला गुजर टोला में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला व राष्ट्रीय एकता का महत्व बताया। इस मौके पर काफी संख्या में अल्पसंख्य समाज के लोगों को बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कराई गई। जिला उपाध्यक्ष डॉ. यामीन, अरशद अली, मौहम्मद आरिफ, रानी खान, मौहम्मद फुरकान, इंजीनियर रिजवान अंसारी, अरशद अली खान, फैसल मुमताज आदि मौजूद रहे। वहीं, जनता दल यूनाइटेड की ओर से आंबेडकर पार्क में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। जिलाध्यक्ष जगदीश सरन पटेल ने कहा कि देश का दुर्भाग्य रहा कि सरदार पटेल देश के प्रथम प्रधानमंत्री नहीं बन पाए। यदि वह प्रधानमंत्री होते तो विश्व में भारत का मानचित्र आज कुछ और ही होता। चीन और कश्मीर की कोई समस्या नहीं होती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने कभी भी सरदार पटेल को वह सम्मान नहीं दिया, जिसके वह हकदार थे। इस दौरान प्रदेश सचिव भानू प्रताप सिंह यादव, मनोज सक्सेना, चंद्र प्रकाश राठौर, हरि सिंह यादव, बबलू तिवारी, विमला देवी, प्रिया तिवारी, अनीता सैनी विशेष यादव, यश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed