फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   patel jayanti

देश की एकता की खातिर दौड़े जवान और छात्र

Tue, 01 Nov 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Tue, 01 Nov 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
patel jayanti
रामपुर में सोमवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर आयोजित दौड़ में शामिल लोग। अमर उजाला

विज्ञापन

देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर सीआरपीएफ और गांधी समाधि पर रन फार यूनिटी दौड़ हुई,जिसमें जवानों के साथ ही बच्चों ने देश की एकता के लिए दौड़ लगाई। इस मौके पर राष्ट्र की एकता को लेकर शपथ भी दिलाई गई।

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इसके साथ ही राष्ट्रीय एकता सप्ताह की भी शुरुआत हो गई। इसके तहत सीआरपीएफ में सोमवार को विभिन्न कार्यक्रम हुए। इस मौके पर पहले जवानों की परेड हुई और फिर डीआईजी प्रवीन कुमार ने सलामी ली। इसके बाद सीआरपीएफ जवानों के स्कूली बच्चों के साथ ही जवानों ने परेड ग्राउंड में दौड़ भी लगाई। दौड़ के दौरान केंद्रीय विद्यालय, दयावती मोदी अकादमी, सेंट पाल स्कूल के तमाम बच्चे शामिल हुए। इस मौके पर डीआईजी ने राष्ट्रीय एकता को लेकर बच्चों और जवानों, अफसरों को शपथ दिलाई। साथ ही राष्ट्र की एकता का संकल्प लिया।
विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने लौह पुरुष के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि जवान अपनी ड्यूटी को पूरी ईमानदारी से निभाएं। उन्होंने सरदार पटेल के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस मौके पर विजयी प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही राष्ट्रीय एकता सतर्कता सप्ताह की भी शुरुआत करने की घोषणा की गई साथ ही इसका भी संकल्प दिलाया गया। इस मौके पर हथियार भंडार के द्वितीय  कमाडेंट अधिकारी गोपाल यादव, डिप्टी कमांडेंट शहनाज अली, विपिन धारीवाल, सहायक कमांडेंट राना प्रताप सिंह, रोहित त्रिपाठी, सुनील कुमार, सुभाष चंद्र झा, अश्विनी कुमार आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर गांधी समाधि पर भी खेल विभाग की ओर से पांच किलोमीटर दौड़ का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ महावीर सिंह ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दौड़ में मुकरमपुर गांव के अब्दुल सलाम ने पहला, सींगनखेड़ा के रंजीत ने दूसरा, पनवड़िया के अजय ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर उपक्रीडाधिकारी विवेक कुमार, फहीम कुरैशी, प्रदीप कुमार सक्सेना, वीरेंद्र प्रताप सिंह, तुषार शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed