{"_id":"64d25e432cc37637d90faf36","slug":"passport-case-inspector-testified-against-former-mla-of-rampur-mla-akash-saxena-had-registered-the-case-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"पासपोर्ट केस: रामपुर के पूर्व विधायक के खिलाफ विवेचक ने दी गवाही, विधायक आकाश सक्सेना ने दर्ज करवाया था केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पासपोर्ट केस: रामपुर के पूर्व विधायक के खिलाफ विवेचक ने दी गवाही, विधायक आकाश सक्सेना ने दर्ज करवाया था केस
Tue, 08 Aug 2023 08:55 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 08 Aug 2023 08:55 PM IST
सार
वर्तमान विधायक आकाश सक्सेना ने सिविल लाइंस थाने में पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि पूर्व विधायक के पास दो पासपोर्ट हैं। दोनों में जन्म तिथि अलग-अलग हैं।
विज्ञापन
पिता आजम खां के साथ अब्दुल्ला आजम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामपुर में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के दो पासपोर्ट के मामले में कोर्ट में विवेचक ने गवाही दी। इस मामले में बहस पूरी नहीं हो पाई है। सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम खां के खिलाफ 2019 में शहर विधायक आकाश सक्सेना ने सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
आरोप है कि पूर्व विधायक के पास दो पासपोर्ट हैं। दोनों ही पासपोर्ट में जन्म तिथि अलग-अलग हैं। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद मामले की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की। कोर्ट में इस मामले की सुनवाई चल रही है। मंगलवार को इस मामले में सुनवाई हुई।
विज्ञापन
सुनवाई के दौरान एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में विवेचक दरोगा लखपत सिंह ने अपने बयान दर्ज कराए। अब्दुल्ला आजम के अधिवक्ता ने उनसे बहस की जो कि पूरी नहीं हो सकी। वहीं दूसरी ओर अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में गवाह के कोर्ट में न पहुंचने की वजह से सुनवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन