फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Passengers create ruckus after disembarkation before stoppage

Rampur News: स्टॉपेज से पहले उतारने पर यात्रियों ने किया हंगामा

Wed, 01 May 2024 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 01 May 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Passengers create ruckus after disembarkation before stoppage
बिलासपुर। रोडवेज बस चालक द्वारा गंतव्य से पहले ही यात्रियों को उतारने पर यात्रियों ने जमकर हंगामा कर दिया। हंगामे के बाद में चालक ने बस यात्रियों को उनके गंतव्य पर ही उतारा। इस दौरान बस में यात्रियों के बीच अफरातफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम करीब 4 बजे सोहराब गेट डिपो की एक रोडवेज बस हल्द्वानी से सवारियां लेकर मेरठ की ओर जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस में रुद्रपुर से कुछ सवारियां नगर के लिए सवारी हुईं थीं। उन्होंने बस चालक व परिचालक से बस को रामपुर रोड स्थित महेश गार्डन कॉलोनी के पास रोकने को कहा।
विज्ञापन

आरोप है कि चालक ने बस को महेश गार्डन कॉलोनी के पास न रोक कर इससे पहले कोतवाली गेट के समीप रोक दिया। बस चालक का कहना था कि आगे चेकिंग हो रही है, इसलिए वह सवारियों को बिना टिकट आगे नहीं ले जा सकता। इस दौरान सवारियों का कहना था कि वह कोतवाली से थोड़ा आगे महेश गार्डन कॉलोनी गेट पर उतरेंगे। इस दौरान दोनों पक्षों में खासा विवाद रहा। बस में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। इस बीच बस में बैठे अन्य यात्रियों ने चालक को समझा कर बस को आगे बढ़वाया। बाद में चालक ने बस यात्रियों द्वारा बताए गए महेश गार्डन कॉलोनी गेट पर रोककर सभी यात्रियों को उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed