फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   paryoosan mahotsav in rampur

तप धर्म का पालन कर आत्मा को बनाएं कुंदन

Fri, 25 Sep 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Fri, 25 Sep 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
paryoosan mahotsav in rampur
कल्याणकारी पर्यूषण महोत्सव के सातवें दिन उत्तम तप धर्म को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। समझाया गया कि किस प्रकार बुराइयों और पाप का नाश कर आत्मा को तप धर्म का पालन कर कुंदन बनाया जा सकता है। महोत्सव में प्रात: काल प्रक्षाल पूजन और शाम को सामूहिक आरती हुई।
विज्ञापन



फूटा महल स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में सातवें दिन शांतिधारा संजय जैन ने की। दशलक्षण और अन्य पूजा कर तत्वार्थ सूत्र वाचन सुनीता जैन शास्त्री ने किया। सामूहिक आरती, लकी ड्रॉ, शास्त्र प्रवचन, अतीत का स्मरण पर आधारित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सुनीता जैन शास्त्री और पदमा दीदी ने उत्तम तप धर्म के बारे में बताया।
विज्ञापन



कहा कि कर्म शत्रुओं का नाश करना तप कहलाता है। कर्मों को शांति पूर्वक भोगना और जीव हिंसा न करना ही तप है। संचालन जोड़ी नितेश जैन और प्रीति जैन रहे। अशोक कुमार जैन, विशाल जैन, अनुराग जैन, देवेंद्र कुमार जैन, आशीष जैन, नितिन जैन, प्रमोद कुमार जैन, अक्षय जैन, श्रेयांश जैन, रमेश जैन, भारत भूषण जैन, शिखर चंद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं, सिविल लाइंस स्थित श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भगवान श्री आदिनाथ का पूजन किया गया। शाम को आरती के साथ ही मथुरा चौरासी से आए पंडित शशांक शास्त्री ने कहा कि तप कर ही आत्मा को कुंदन किया जा सकता है। तप धर्म के अनुपालन से ही मोक्ष का मार्ग प्रशस्त होता है।



सांस्कृतिक कार्यक्रम में अंकों का खेल का आयोजन मिथिलेश जैन की अध्यक्षता में किया गया। संचालन डा. शीनू जैन ने किया। इस दौरान संजय जैन, डा. शीनू जैन, कृति, रमा, पूनम, शशि, सरोज, दिनेश जैन, वंदना, मोनिका, हरीश, सर्वेश, रमेश सेठी, जुगल किशोर, सुनील जैन, विजय दिवाकर, धमेंद्र सेठी, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed