{"_id":"621a70d36116930f987bae08","slug":"paper-will-be-be-double-lock-rampur-news-mbd420047937","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: परीक्षा केंद्रों पर डबल लॉक में रखे जाएंगे प्रश्नपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड: परीक्षा केंद्रों पर डबल लॉक में रखे जाएंगे प्रश्नपत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए आने वाले प्रश्नपत्र परीक्षा केंद्रों पर डबल लॉक में रखे जाएंगे। डबल लॉक की एक चाबी केंद्र व्यवस्थापक पर तो एक चाभी पर्यवेक्षक पर रहेगी। परीक्षा केंद्र पर पर्यवेक्षक की नियुक्ति जिला विद्यालय निरीक्षक करेंगे। पर्यवेक्षक के रूप में दूसरे स्कूल के शिक्षक को तैनात किया जाएगा।
यूपी बोर्ड परीक्षा की तिथि भले ही तय नहीं हो सकी है, लेकिन तैयारी की कवायद माध्यमिक शिक्षा विभाग ने तेज कर दी है। जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 77 केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड परीक्षा में इस बार हाईस्कूल और इंटर के 46859 परीक्षार्थी शामिल होंगे। बोर्ड की तरफ से फाइनल सूची भी जारी हो चुकी है। कक्ष निरीक्षकों के चयन से लेकर अन्य प्रक्रिया भी चल रही है। ऐसे में प्रश्नपत्र, उत्तर पुस्तिका संग अन्य जरूरी सामग्री को सुरक्षित रखने के लिए स्ट्रांग रूम की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है।
परीक्षा में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसे लेकर सतर्कता भी बरती जा रही है। परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए विभाग द्वारा तैयारियां कराई जा रही हैं। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, वायस रिकार्डर आदि लगाए गए हैं। इस साल एक नई व्यवस्था की गई है। उत्तर पुस्तिका, प्रश्नपत्र और गोपनीय सामग्री परीक्षा केंद्रों पर डबल लॉक में रखे जाएंगे। इसके लिए विभाग ने सभी परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश है। इस वर्ष नई व्यवस्था के तहत परीक्षा केंद्रों पर उत्तर पुस्तिका, प्रश्नपत्र और गोपनीय सामग्री परीक्षा केंद्रों पर डबल लॉक में रखे जाएंगे। गोपनीयता के लिए एक चाबी केंद्र व्यवस्थापक के पास तथा दूसरी चाबी परीक्षा केंद्र पर नियुक्त तैनात किए गए शिक्षक के पास रहेगी।