फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   panic after information to bomb in sbi bank

एसबीआई के पास बम मिलने की सूचना पर मचा हड़कंप

Sat, 12 Nov 2016 12:33 AM IST
रामपुर/अमर उजाला ब्यूराे
रामपुर/अमर उजाला ब्यूराे Updated Sat, 12 Nov 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
panic after information to bomb in sbi bank
बम की सूचना पर हड़कंप - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
स्टेट बैंक आफ इंडिया के मुख्य गेट के पास चौराहे पर बम रखने की सूचना मिलने के बाद हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया। पुलिस को चौराहे पर दो डिब्बे मिले, जिसकी तलाशी ली गई तो पता चला कि उसमें गैस के गुब्बारा में हवा भरने वाली मशीन के पार्ट्स मिले। जिस पर अफसरों ने राहत की सांस ली। पुलिस इसे शरारती तत्वों की हरकतें बरता रही है। 

राजद्वारा में स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में नोट बदलने और नोट जमा करने के लिए भीड़ लग रही है। शुक्रवार की शाम को भी भीड़ लगी हुई थी। देर शाम तक यहां पर भीड़ लगी रही। शाम करीब 7.30 बजे पुलिस को किसी ने फोन पर सूचना दी कि मुख्य गेट के पास चौराहे पर दो डिब्बे रखे हुए हैं। इन डिब्बों में बम हो सकता है। इस सूचना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


मामले की सूचना अफसरों को दी गई। सूचना मिलने के बाद एसपी संजीव त्यागी के साथ ही सिटी मजिस्ट्रेट ओमप्रकाश मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। साथ ही कई थानों की पुलिस को भी बुला लिया गया। पुलिस ने आनन-फानन में चौराहे पर रखे दोनों डिब्बों को पलटना शुरू कर दिया। डिब्बे खोले गए तो उसमें गुब्बारे में भरने वाली हवा की मशीन के पार्ट्स  निकले, जिसके बाद पुलिस अफसरों ने राहत की सांस ली। इन डिब्बों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। यहां पर अफरातफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed