{"_id":"c1b482023978c255e624ac5f6522f074","slug":"palika-news-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराना गंज में हटाया गया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुराना गंज में हटाया गया अतिक्रमण
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Tue, 24 Nov 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालिका टीम ने मंगलवार को पुराना गंज में सफाई और अतिक्रमण अभियान एक साथ चलाया। 30 से अधिक सफाई कर्मियों ने विभिन्न मोहल्लों की सफाई की तो नालों पर किए गए अवैध निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया गया। लोगों ने मामूली विरोध किया तो पालिका अफसरों ने पुलिस फोर्स बुलाकर उन्हें शांत करा दिया।
पालिका के मुख्य खाद्य और सफाई निरीक्षक एमपीएस राठौर और नगर अभियंता एमन झा 35 सफाईकर्मी और जेसीबी के साथ मंगलवार सुबह पुराना गंज पहुंचे। सफाई कर्मियों ने छीपियान मोहल्ला और उसके आसपास सर्राफा बाजार से डीसीबी बैंक के निकट सफाई अभियान चलाया गया।
पालिका कर्मियों ने नाले पर अतिक्रमण कर किए गए निर्माण को ध्वस्त करना शुरू कर दिया। इससे खलबली मच गई। कई गृहस्वामी और दुकानदार इसका विरोध करने लगे। कुछ लोग निर्माण खुद ध्वस्त करने की बात कहते हुए समय मांगने लगे।
विज्ञापन
नोकझोंक होने पर पालिका अफसरों ने पुलिस को बुला लिया। इसके बाद अतिक्रमण ध्वस्त किया गया। मुख्य खाद्य और सफाई निरीक्षक एमपीएस राठौर ने बताया कि अभियान में करीब सात-आठ स्लैब जेसीबी से ध्वस्त करा दिए गए।