फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   oxigen plant

जिला अस्पताल में डेढ़ करोड़ की लागत से बना ऑक्सीजन प्लांट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
oxigen plant
फोटो
विज्ञापन

जिला अस्पताल में डेढ़ करोड़ की लागत से बना ऑक्सीजन प्लांट
जलशक्ति राज्यमंत्री और विधायक राजबाला ने किया प्लांट का शुभारंभ
प्रधानमंत्री के संबोधन का हुआ सजीव प्रसारण
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। जिला चिकित्सालय परिसर में लगभग 1.5 करोड़ की लागत से पीएम केयर्स फंड से 1000 एलपीएम की क्षमता वाले ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ/लोकार्पण जल शक्ति विभाग के राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख और विधायक मिलक राजबाला सिंह ने किया। इस दौरान उत्तराखंड में आयोजित प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का भी सजीव प्रसारण हुआ।

राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह बहुत ही खुशी का पल है, क्योंकि जब महामारी चल रही थी, तब मरीजों में ऑक्सीजन स्तर थोड़ा भी कम होने पर उनके मन में सबसे पहले यही आता था कि उनके बेड के पास सिलिंडर रखा हो, ताकि जरूरत पडने पर तुरंत ऑक्सीजन मिल जाए। जनपद में सीएचसी बिलासपुर में 300 एलपीएम के आक्सीजन प्लांट के बाद पीएम केयर्स से 1000 एलपीएम के ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना से जनपदवासियों को विभिन्न प्रकार की गंभीर बीमारियों में उपचार के दौरान ऑक्सीजन की सभी जरूरतें पूरी हो सकेगी। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान डॉक्टर एवं नर्स स्टाफ ने दिन रात जिस सेवा भाव के साथ मरीजों का उपचार किया है, वह अत्यन्त सराहनीय है। इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव यादव, नगर मजिस्ट्रेट हेमी सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी पंकज द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed