फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   ornament theft from private bus

प्राइवेट बस में महिला के बैग से दो लाख के जेवर चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
ornament theft from private bus
सैफनी। प्राइवेट बस से जा रही महिला के बैग की चेन खोलकर बैग में रखे बॉक्स के अंदर रखा पांच तोले के सोने का हार चोरों ने चुरा लिया। महिला को अंदेशा होने पर बैग देखा तो बैग की चेन खुली मिली और बैग में रखा बॉक्स खाली देखकर महिला के होश उड़ गए।
विज्ञापन

रविवार दोपहर को संभल थाना क्षेत्र की एक महिला अपनी ससुराल से अपने मायके बरेली थाना सिरौली को जाने के लिए निकली थी। वह प्राइवेट बस में बैठकर शाहबाद के लिए जा रही थी। महिला का आरोप है कि रोडवेज बस लेट होने के कारण वह प्राइवेट बस में बैठकर शाहबाद के लिए जा रही थी। इसी दौरान महिला ने बैग कुछ दूरी पर रख दिया। आरोप है कि बैग की चेन खोलकर बॉक्स में रखे सोने का पांच तोले का हार अज्ञात चोर चुराकर ले गए। महिला ने बताया कि बैठने के दौरान ही बैग को कुछ दूरी पर रख दिया था, इसके बाद वह अपनी सीट पर जाकर बैठ गई थी। सैफनी आकर देखा, तो बैग की चैन खुली मिली और बैग से हार गायब था। इससे महिला के होश उड़ गए। महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद महिला बस से उतर कर चोरी की घटना की जानकारी परिजनों को दी। महिला के पति ने बताया कि चोरी होने की जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस मौके पर आकर जानकारी लेकर गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed