{"_id":"623e11657ca96d653e5dcd7b","slug":"order-of-custoy-warrant-to-azhar-ahmad-kha-rampur-news-mbd4226282163","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर अहमद खां के खिलाफ दर्ज तीन मामलों में कोर्ट ने कस्टडी वारंट बनाने के दिए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर अहमद खां के खिलाफ दर्ज तीन मामलों में कोर्ट ने कस्टडी वारंट बनाने के दिए आदेश
विज्ञापन
रामपुर। सपा नेता आजम खां के करीबी एवं नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष अजहर अहमद खां के खिलाफ गंज थाने में दर्ज तीन मुकदमों में कोर्ट ने कस्टडी वारंट बनाने के आदेश दिए हैं। इसमें फरारी के मामले में दर्ज दो मुकदमों में चार अप्रैल व 19 अप्रैल और एनआरसी से संबंधित मुकदमे में आठ अप्रैल को अगली सुनवाई होगी। वहीं, उनकी पेशी के दौरान कोर्ट परिसर में सपाइयों का जमघट लगा रहा।
पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर अहमद खां के खिलाफ गंज थाने में साल 2019 में 12 मामले दर्ज किए गए थे। इसके साथ ही उनके खिलाफ कोतवाली थाने में पांच और सिविल लाइंस थाने में भी दो मुकदमे दर्ज हैं। मुकदमे दर्ज होने के बाद से ही अजहर अहमद खां फरार चल रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने 23 अगस्त 2020 को उनकी कुर्की तक कर ली थी। किंतु, इसके बाद भी वह पुलिस के हाथ नहीं आए। जिस पर पुलिस ने उन्हें भगोड़ा घोषित करते हुए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। पुलिस और कोर्ट की लगातार सख्ती के बाद 16 मार्च को उन्होंने मुरादाबाद कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। उनके खिलाफ मुरादाबाद में भी रामपुर की पूर्व सांसद व फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज था।
शुक्रवार को अजहर अहमद खां मुरादाबाद से पुलिस अभिरक्षा में रामपुर कोर्ट पहुंचे, जहां वो एसीजेएम तृतीय की कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट ने सुनवाई करते हुए थाना गंज में दर्ज तीन मामलों में कस्टडी वारंट बनाने के आदेश दिए हैं। इनमें दो मामले फरारी के थे, और एक मामला एनआरसी से संबंधित था। फरारी के मुकदमों में चार अप्रैल व 19 अप्रैल को सुनवाई होगी, जबकि एनआरसी के मामले में आठ अप्रैल को अगली सुनवाई होगी। सुनवाई के दौरान बड़ी तादात में सपा के कार्यकर्ता कोर्ट परिसर में जमे रहे। वहीं, इस दौरान कोर्ट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।