फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Opposition to the municipal team that arrived to remove encroachment, three days' time given

Rampur News: अतिक्रमण हटाने पहुंची पालिका टीम का विरोध, तीन दिन की मोहलत

Tue, 14 Apr 2026 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 14 Apr 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Opposition to the municipal team that arrived to remove encroachment, three days' time given
रामपुर। व्यस्त बाजार में अतिक्रमण हटाने के लिए जेसीबी के साथ पहुंची पालिका टीम को व्यापारियों के विरोध का सामना करना पड़ा। हंगामे और बातचीत के बाद पालिका ने तीन दिन का अल्टीमेटम देकर टीम को वापस लौटा लिया।
विज्ञापन

शहर में जाम की समस्या से निपटने के लिए सोमवार दोपहर करीब तीन बजे अतिक्रमण हटाओ अभियान के इंचार्ज अविनाश कुमार के नेतृत्व में टीम शाहबाद गेट पहुंची। यहां दुकानों के आगे नालियों पर रखे लोहे के रैंप और निकले एंगिल हटवाए गए। इसके बाद टीम हाथीखाना क्षेत्र में पहुंची, जहां जेसीबी से पक्के अतिक्रमण भी तोड़े गए। कई स्थानों पर नालियां पाटकर बनाए गए चबूतरों को भी हटाया गया।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदारों ने विरोध किया, लेकिन टीम ने कार्रवाई जारी रखी। बिना सूचना के अभियान की जानकारी मिलने पर व्यापार मंडल के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए और जेसीबी से नुकसान की आशंका जताते हुए विरोध किया। जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा ने कहा कि दुकानदार खुद ही अतिक्रमण हटा लेंगे और उन्हें परेशान न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर पालिका टीम ने दुकानदारों को तीन दिन का समय दिया और चेतावनी दी कि तय अवधि में अतिक्रमण न हटने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सहमति बनने के बाद टीम जेसीबी लेकर लौट गई।
टीम इंचार्ज अविनाश कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान 40-50 रैंप तोड़े गए और कई चबूतरों को हटाया गया। तीन दिन बाद फिर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान कोतवाली पुलिस भी मौजूद रही। मौके पर हारिश शमसी, शाकेब अहमद शमसी, बिलाल शमसी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।


-------------
व्यापारियों की मांग पर पालिका की ओर से तीन दिन का समय दिया गया है। इस दौरान सभी व्यापारी अपना अतिक्रमण हटा लें, ताकि जाम की समस्या से निजात मिले। -शैलेंद्र शर्मा, जिलाध्यक्ष, उद्योग व्यापार मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed