फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   online training of gram pradhan

नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों का ऑनलाइन प्रशिक्षण शुरू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
online training of gram pradhan
रामपुर। सैदनगर क्षेत्र में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। दर्जनों गांव में अलग-अलग चल रहे ऑनलाइन प्रशिक्षण के दौरान ग्राम प्रधानों को स्वच्छ भारत मिशन 15वें वित्त आयोग और राज्य वित्त के बारे में समझाया गया।
विज्ञापन

ऑनलाइन ग्राम प्रधान प्रशिक्षण की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भाषण से हुई। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय दिलपुरा, न्याय पंचायत करनपुर, देवरनिया सुमाली, नगलिया आकिल आदि दर्जनों ग्राम पंचायतों में एक साथ प्रशिक्षण शुरू हुआ। पंचायत अधिकारी मोहम्मद इलियास, सुरेंद्र शर्मा, ओमकार सरन, रिजवाना शमीम आदि ने प्रशिक्षण दिया। इस दौरान सरकार की ओर से ग्राम पंचायतों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में समझाया। ग्राम पंचायत को पैसा कैसे जारी होता है, इस बारे में भी विस्तार से समझाया गया। प्रशिक्षण के दौरान सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए अलग-अलग शिफ्टों में प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर कुंवर गफ्फार हुसैन, अफरोज खां, गुफरान अली, आसिफ राजा, बाबूराम, भूरा प्रधान, राजपाल सिंह आदि तमाम प्रधान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed