फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   one person died dur to corona

शुक्रवार को जिले में एक संक्रमित की मौत, 19 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
one person died dur to corona
कोरोना से एक की मौत, 19 नए संक्रमित
विज्ञापन

संशोधित फाइल
कोरोना से एक की मौत, 19 नए संक्रमित
जिले में संक्रिय मामलों की संख्या हुई 349
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। शुक्रवार को जिले में कोतवाली क्षेत्र निवासी एक और संक्रमित की मौत हो गई। जबकि, 19 नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने हैं।जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या चार हो गई। इसके बाद जिले में इस लहर में अब तक कुल 2731 मामले सामने आ चुके हैं जबकि सक्रिय मामले 349 हो गए हैं।
जिले में 19 दिसंबर को इस लहर का पहला कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया था। इसके बाद लगातार संक्रमितों की आंकड़ा बढ़ रहा है। एक माह में संक्रमितों की संख्या दो हजार के पार पहुंच गई है। वही, स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को एक और व्यक्ति की मौत पोर्टल पर अपलोड की गई है। जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति (69) को परिजनों ने 21 जनवरी को मुरादाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। इसके बाद शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। इसके साथ ही शुक्रवार को 19 संक्रमितों की पुष्टि की गई है। जबकि 123 संक्रमितों ने आइसोलेशन की अवधि पूरी कर ली है। शुक्रवार की रिपोर्ट के बाद जिले में इस लहर में अब तक 2731 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। जबकि जिले में सक्रिय मामले 349 रह गए हैं।
विज्ञापन

000
अब तक कब कितने आए कोरोना संक्रमण के मामले
19 दिसंबर को एक मामला सामने आया। इसके बाद 21 दिसंबर को दो, 27 दिसंबर को एक, तीस दिसंबर को तीन, एक जनवरी को पांच, दो जनवरी को एक, तीन जनवरी को तीन, पांच जनवरी को पांच, छह जनवरी को सात, सात जनवरी 18, आठ जनवरी को 34, नौ जनवरी को 61, 10 जनवरी को 70, 11 जनवरी को 15, 12 जनवरी को 72, 13 जनवरी को 129, 14 जनवरी को 206, 15 जनवरी को 155, 16 जनवरी को 576, 17 जनवरी को 260, 18 जनवरी को 98, 19 जनवरी को 213, 20 जनवरी को 187, 21 जनवरी को 153, 22 जनवरी को 148, 23 जनवरी को 58, 24 जनवरी को 64, 25 जनवरी को 21, 26 जनवरी को 72, 27 जनवरी को 62 और 28 जनवरी को 19 नए मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
कोरोना मीटर
इस लहर में अब तक कुल मामले - 2731
इस लहर में अब सक्रिय मामले- 349
इस लहर में संक्रमितों की मौत- 04
रिकवर,डुप्लीकेसी व ट्रांसफर होने वाले मामले -2378
पहली लहर से अब तक कुल संक्रमित -14525
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed