फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   one person arrested in fraud

धोखाधड़ी करने के आरोप मे ऋषिकेश का एक व्यक्ति गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
one person arrested in fraud
रामपुर। नौकरी लगवाने के नाम पर 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में सिविल लाइंस पुलिस ने स्थानीय रोडवेज बस स्टैंड से ऋषिकेश निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के परतापुर हरदासपुर गांव निवासी मिहीलाल ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि चार साल पहले उसकी जान पहचान देहरादून निवासी सुशील कुमार से हुई थी। इस दौरान उसने नई दिल्ली के सुल्तानपुर निवासी अश्वनी मेहता, मनोज कुमार, आरती देवी, मोनू कुमार और सुरेश कुमार से मिलवाया। इस बीच सभी ने रेलवे में नौकरी लगवाने की बात कही थी जिसमें 15 लाख रुपये का खर्च बताया था। इन लोगों की बात पर यकीन कर मिहीलाल ने सुशील, मोनू और आरती के खाते में 15 लाख रुपये डाल दिए। इस दौरान नौकरी लगवाने के लिए कुछ दिन का समय दिया गया। आरोप था कि समय निकल जाने पर जब मिहीलाल ने नौकरी न लग पाने पर रुपये वापस मांगे तो इन लोगों ने देने से मना कर दिया। बाद में उसने घटना की जानकारी सिविल लाइंस पुलिस को दी थी। इसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी जिसके बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही थी। शनिवार को सिविल लाइंस पुलिस ने ऋषिकेश के मायाकुंड निवासी बब्लू को गिरफ्तार किया है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी लव सिरोही ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed