{"_id":"6123e7288ebc3e7a041c84c5","slug":"one-person-arrested-in-ena-issue-rampur-news-mbd4001823123","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्स्ट्रा नेचुरल अल्कोहल के मामले में पंजाब पुलिस ने एक को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्स्ट्रा नेचुरल अल्कोहल के मामले में पंजाब पुलिस ने एक को पकड़ा
विज्ञापन
धमोरा (रामपुर)। एक्स्ट्रा नेचुरल अल्कोहल (ईएनए) मंगाकर इसकी सप्लाई अवैध शराब के धंधेबाजों को करने के मामले में पंजाब पुलिस ने सोमवार को धमोरा में छापा मारा। पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार कर अपने साथ पंजाब ले गई है।
13 जून 2020 को एसटीएफ लखनऊ को सूचना मिली थी कि शहजादनगर थाना क्षेत्र के धमोरा गांव के पास कुछ लोग फर्जी कागजात पर ईएनए मंगाकर उसकी सप्लाई आसपास के जनपदों में करते हैं। इससे एक्साइज की मद में सरकार को करोड़ों की चपत लगती है। सूचना के आधार पर एसटीएफ की टीम ने शहजादनगर पुलिस के साथ मिलकर शिव शक्ति धर्म कांटे के पीछे स्थित गोदाम पर छापा मारा था। यहां पर एक टैंकर खड़ा मिला था, जिसमें 25 हजार लीटर ईएनए भरा हुआ था।
इसे गोदाम में मौजूद लोग ड्रमों में भरकर दूसरे वाहन में लादकर कहीं ले जाने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस ने मौके से राजेंद्र कुमार सक्सेना, अखिलेश मौर्य और राजेंद्र को पकड़ लिया था। पुलिस को मौके से एक बिल्टी भी मिली थी, जो पठानकोट स्थित पायनियर इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड से असम के लिए जारी की गई थी। इस दौरान पुलिस ने बिल्टी फर्जी बताई थी। इस मामले में एसटीएफ लखनऊ ने रामपुर पुलिस की भूमिका संदिग्ध मानी थी।
विज्ञापन
इसके बाद उस समय के धमोरा चौकी प्रभारी अनुराग चौधरी का तबादला और शहजाद नगर थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया था। बाद में पुलिस ने इस मामले में पठानकोट की शराब फैक्टरी पायनियर इंडस्ट्रीज लिमिटेड के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा था। पंजाब पुलिस ने जांच के दौरान माना कि फैक्टरी से असम की एक कंपनी के नाम पर जाली परमिट तैयार करवाए गए और इसे यूपी में गैरकानूनी ढंग से बेचा गया।
इसके बाद पंजाब के पठानकोट जिले की शाहपुर कंडी थाना पुलिस ने 30 अक्टूबर को आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471 और आबकारी अधिनियम के तहत शराब फैक्टरी के एमडी जगत मोहन, डायरेक्टर अजय कुमार, ऑल टाइम डायरेक्टर पवन शर्मा, डायरेक्टर राजेंद्र मित्तल, सीएफओ अरविंद गुप्ता और कंपनी सेक्रेटरी तुषार राय शर्मा को नामजद करते हुए कई लोगों खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
सोमवार को इस मामले को लेकर पंजाब की शाहपुरकंडी थाना पुलिस के एसआई जगदीश कुमार और एएसआई सुरेंद्र कुमार ने टीम के साथ धमोरा में छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने राजेंद्र कुमार सक्सेना को गिरफ्तार कर लिया। पठानकोट की शाहपुर कंडी थाना पुलिस राजेंद्र कुमार सक्सेना को अपने साथ पंजाब ले गई। सीओ केमरी (रामपुर) अनुज चौधरी ने बताया कि शाहपुर कंडी थाने में दर्ज एक मुकदमे में आरोपी फरार चल रहा था।, जिसको पुलिस गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है।