फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   one man died in accident

डिवाइडर से टकराई बाइक, एक की मौत, दो घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
one man died in accident
रामपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। बाइक पर तीन लोग सवार थे। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गंज थाना क्षेत्र के तीतर वाली पापड़ निवासी बाबू (40) अपने दोस्त रामचंद्र और फरमान के साथ बाइक पर सवार होकर गांधी समाधि की ओर जा रहा था। बाइक बाबू चला रहा था। रास्ते में बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाबू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रामचंद्र और फरमान गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की काफी भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पुलिस भी आ गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक चालक हेलमेट लगाए हुए नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed