{"_id":"60ca2ef68ebc3e6710708043","slug":"one-died-in-accident-aani-shawad-road-near-shaklehar-kullu-rampur-news-sml3738333189","type":"story","status":"publish","title_hn":"फान-श्वाड़ मार्ग पर बाइक दुर्घटनाग्रस्त, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फान-श्वाड़ मार्ग पर बाइक दुर्घटनाग्रस्त, युवक की मौत
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। हिमाचल प्रदेश कुल्लू जिले के नगान-श्वाड़ मार्ग पर शकेलड़ के समीप एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की मौत हो गई है। हादसा उस समय हुआ जब मिस्त्री का काम करने वाला युवक श्वाड़ से किसी काम के लिए आनी की तरफ जा रहा था। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद लोगों ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, मगर यहां उसकी मौत हो गई।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह करीब 9:15 बजे आनी क्षेत्र में लकड़ी के मिस्त्री का काम करने वाले मनजिंद्र सिंह (30) किसी काम से श्वाड़ से आनी की ओर आ रहा था। इसी बीच शकेलड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब डेढ़ सौ फीट नीचे खाई में लुढ़क गई।
बाइक दुर्घटनाग्रस्त होते देख यहां से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने खाई से युवक को बाहर निकाला और उपचार के लिए आनी अस्पताल पहुंचाया गया। मगर यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मनजिंद्र सिंह गांव दोधे डॉ. मुस्तफापुर तहसील जालंधर थाना करतापुर पंजाब का रहने वाला था। पुलिस ने मृतक के परिजनों से संपर्क कर उन्हें मामले की सूचना दे दी है। परिजनों के पहुंचने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन
डीएसपी रविंद्र सिंह नेगी ने बताया कि बाइक हादसे में युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों को इस बारे में सूचित कर दिया गया है। उनके पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा जाएगा।