फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   One died due to dengue, 22 new patients found

Rampur News: डेंगू से एक की मौत, 22 नए मरीज मिले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Oct 2023 02:22 AM IST
विज्ञापन
One died due to dengue, 22 new patients found
सैदनगर (रामपुर)। क्षेत्र के गांव नागलिया अखिल निवासी इकबाल (60) की मंगलवार को डेंगू से मौत हो गई, जबकि डेंगू के 22 नए रोगी मिले हैं।
विज्ञापन

इकबाल को एक सप्ताह पहले बुखार आया था। जांच में डेंगू की पुष्टि हुई थी। इसके बाद मुरादाबाद के डॉक्टर से घर पर इलाज करा रहे थे। मंगलवार को घर पर ही उनकी मौत हो गई। इकबाल मजदूरी करता था। मंगलवार को मिले नए मामलों के साथ जिले में डेंगू संक्रमितों की संख्या बढ़कर 492 हो चुकी है। इनमें शहरी क्षेत्र में 13, चमरौआ ब्लॉक में दो, सैदनगर में चार, मिलक में दो और शाहबाद ब्लॉक में एक रोगी डेंगू पॉजीटिव पाया गया है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. केके चहल ने बताया कि डेंगू के संक्रमितों के परिजनों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। संबंधित क्षेत्र में एंटी लार्वा कीटनाशक का छिड़काव करते हुए लोगों को बीमारियों से बचाव की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed