फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   one accused arrested in nrc issue

एनआरसी-सीएए प्रकरण में एक और आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
one accused arrested in nrc issue
रामपुर। एनआरसी-सीएए प्रकरण में कोतवाली पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। 21 दिसंबर 2019 को नागरिकता संशोधन कानून एवं एनआरसी के विरोध में शाहबाद गेट पर प्रदर्शन चल रहा था। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारी उग्र हो गए थे, जिसके बाद हाथीखाना चौराहे के पास प्रदर्शनकारियों ने बवाल कर दिया था। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के वाहनों समेत सरकारी संपत्ति को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाया था। घटना में एक युवक की मौत भी हो गई थी, जिसके बाद गंज एवं कोतवाली पुलिस ने सैकड़ों लोगों को नामजद करते हुए हजारों अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद से ही पुलिस को आरोपियों की तलाश है। जिसमें कई आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। रविवार को कोतवाली पुलिस ने खटकान के पास से फूल साहब को गिरफ्तार कर लिया।कोतवाली प्रभारी तेजवीर सिंह ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed