{"_id":"60be545d8ebc3e01956e365b","slug":"on-monday-3526-people-got-vaccinated-to-protect-against-corona-in-the-district-rampur-news-mbd39146066","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमवार को जिले में 3526 लोगों ने लगवाया कोरोना से बचाव के लिए टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमवार को जिले में 3526 लोगों ने लगवाया कोरोना से बचाव के लिए टीका
विज्ञापन
रामपुर। सोमवार को जिले में 3526 लोगों ने कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवाया। सोमवार को महिला अस्पताल में दो केंद्रों के साथ ही चमरौआ पीएचसी व शाहबाद सीएचसी में एक-एक केंद्र महिलाओं के टीकाकरण के लिए विशेष केंद्र संचालित किए गए। महिला अस्पताल में बनाए गए महिला विशेष केंद्र का उद्धाटन मिलक विधायक राजबाला ने किया।
सोमवार को जिले में 52 केंद्रों पर कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण किया गया। इस दौरान महिलाओं, 12 साल से कम आयु वाले बच्चों के अभिभावकों के लिए अलग केंद्र पर टीकाकरण की व्यवस्था की गई। इसके साथ ही 18 साल से अधिक आयु वाले लोगों के लिए भी अलग से टीकाकरण केंद्र बनाए गए। सोमवार को 18 से 44 साल आयु वाले लोगों में टीकाकरण को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। सोमवार को 18 से 44 साल आयु वाले 2039 लोगों टीकाकरण कराया।
वहीं, सोमवार को 3373 लोगों ने पहली डोज और 153 लोगों ने दूसरी डोज का टीका लगवाया। इसमें 18 से 44 साल आयु वाले 2039 लोगों ने पहली डोज का टीका लगवाया। इसके साथ ही 45 से 60 साल आयु वाले 963 लोगों ने पहली डोज और 97 लोगों ने दूसरी डोज का टीका लगवाया।
विज्ञापन
साठ साल से अधिक आयु वाले 368 लोगों ने पहली डोज और 56 लोगों ने दूसरी डोज का टीका लगवाया। सोमवार को दो हेल्थकेयर वर्कर ने और एक फ्रंटलाइन वर्कर ने पहली डोज का टीका लगवाया। सीएमओ डॉ. सुबोध कुमार शर्मा ने बताया कि महिलाओं की सुविधा के लिए अलग से चार केंद्र बनाए गए हैं।