{"_id":"69ac905bb78e48e0f30e2e86","slug":"on-hearing-of-the-accident-of-the-sister-in-law-the-brother-in-laws-scorpio-collided-with-another-car-rampur-news-c-282-1-rmp1016-165812-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: भाभी के हादसे की सूचना पर दौड़े देवर की स्कॉर्पियो दूसरी गाड़ी से टकराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: भाभी के हादसे की सूचना पर दौड़े देवर की स्कॉर्पियो दूसरी गाड़ी से टकराई
विज्ञापन
शाहबाद। सड़क हादसे में भाभी के घायल होने की सूचना पर उनका देवर स्कॉर्पियो लेकर तेज गति से आ रहा था लेकिन रास्ते में उसकी गाड़ी दूसरी स्कॉर्पियो से टकरा गई। हादसे में देवर को मामूली चोटें आईं है।
मंगोली निवासी महिपाल की पत्नी पूजा घर से कूड़ा डालकर लौट रही थी। लौटते समय सड़क पार करने के दौरान एक अज्ञात ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनका पैर बुरी तरह कुचल गया। घटना की सूचना मिलते ही देवर राजवीर सर्राफा व्यापारी राहुल रस्तोगी की स्कॉर्पियो लेकर तेज रफ्तार में मौके की ओर आ रहे थे। मंगोली स्थित शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज के सामने उनकी गाड़ी सामने से आ रही दूसरी स्कॉर्पियो से टकरा गई। टक्कर के बाद गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।
पूजा को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। राजवीर को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।