फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   old man died in accident

अनियंत्रित कार चालक ने ई-रिक्शा सवारों को मारी टक्कर, महिला यात्री की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
old man died in accident
शाहबाद। आंवला रोड पर अनियंत्रित कार के चालक ने ई-रिक्शा में टक्कर मारने के बाद वाहन के इंतजार में खड़े एक व्यक्ति को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में चार लोग घायल हुए। प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किए जाने पर जिला अस्पताल ले जाते समय ई-रिक्शा में सवार घायल वृद्ध महिला यात्री की मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ऊंचा गांव निवासी नन्हू ई-रिक्शा चालक है। उसके गांव की रहने वाली रामकली (65) अपने पुत्र रामनाथ के साथ नान्हू के ई-रिक्शा में सवार होकर शाहबाद जा रही थी। रास्ते में रम्पुरा गांव के निकट सामने से आ रहे कार के चालक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इस दौरान वाहन के इंतजार में खड़े टांडा गांव निवासी काले खान भी कार की चपेट में आकर घायल हुए। कार के अनियंत्रित होने की वजह चालक को झपकी आना बताया गया। हादसे में ई-रिक्शा सवार चालक समेत चार और काले खान को लेकर पांच लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घटना स्थल पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने एंबुलेंस के माध्यम से सभी घायलों को उपचार के लिए शाहबाद सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। उपचार को ले जाते समय घायल वृद्धा की रास्ते में ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अन्य घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। देर शाम तक हादसे की कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई थी। कार चालक पशु चिकित्सा विभाग के कर्मी बताए जा रहे हैं, घटना के समय वो बिजनौर से बरेली जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed