फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   obstcles in alliance of political parties

कहीं गठबंधन का पेंच, तो कहीं सटीक चेहरे की तलाश में अटकी प्रत्याशियों की घोषणा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
obstcles in alliance of political parties
रामपुर। जिले में समाजवादी पार्टी के अलावा कोई भी दल अपनी पांचों विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का एलान नहीं कर सका है। सूत्रों की माने तो भाजपा स्वार सीट गठबंधन के खाते में दे सकती है, जबकि कांग्रेस के चमरौआ प्रत्याशी टिकट मिलने के बाद सपा में चले गए थे। ऐसे में कांग्रेस की मिलक सुरक्षित सीट व चमरौआ सीट रिक्त रह गई है। माना जा रहा है कि पार्टी सटीक चेहरों की तलाश में है। जबकि, बसपा जिले में किसी भी सीट पर अपने प्रत्याशी नहीं उतार सकी है। हालांकि, बसपा ने प्रभारियों का एलान कर दिया है और एक या दो दिनों पार्टी अपने प्रत्याशी घोषित कर सकती है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के लिए 21 जनवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरूहो जाएगी। लेकिन, समाजवादी पार्टी को छोड़कर कोई भी पार्टी अपने सभी प्रत्याशियों के नामों का एलान नहीं कर सकी है। सपा ने शहर विधानसभा सीट से सांसद आजम खां, स्वार से अब्दुल्ला आजम, चमरौआ से नसीर अहमद खां, मिलक सुरक्षित सीट से विजय सिंह और बिलासपुर से अमरजीत सिंह को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, भाजपा ने शहर विधानसभा सीट से आकाश सक्सेना, चमरौआ से मोहन कुमार लोधी, बिलासपुर से बलदेव सिंह औलख और मिलक सुरक्षित सीट से राजबाला को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा स्वार सीट से अभी प्रत्याशी घोषित नहीं कर सकी है। पार्टी सूत्रों की माने तो भाजपा अपने सहयोगी दलों को यह सीट दे सकती है। लिहाजा, संभवतया इसी कारण से पार्टी ने इस सीट पर अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। जबकि, कांग्रेस ने भी चार सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए थे। इसमें शहर विधानसभा सीट से नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां, स्वार से हमजा मियां, बिलासपुर से संजय कपूर व चमरौआ से यूसुफ अली को टिकट दिया गया था, लेकिन टिकट मिलने के 24 घंटे बाद यूसुफ अली सपा में शामिल हो गए थे। ऐसे में कांग्रेस की यह सीट भी फिलहाल रिक्त ही है। जबकि, मिलक सुरक्षित सीट पर प्रत्याशी का एलान नहीं किया था। यहां पार्टी को सही चेहरे की तलाश है। वहीं, बसपा ने अभी तक किसी भी सीट पर अपने प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। हालांकि, पार्टी ने विधानसभा क्षेत्र प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। पार्टी सूत्रों की माने तो बसपा को भी सटीक चेहरों की तलाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed