रामपुर। विधानसभा चुनाव के लिए जिले में प्रेक्षक तैनात कर दिए गए है। जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार मॉदड़ ने बताया कि विधानसभा स्वार,चमरौआ और बिलासपुर के लिए व्यय प्रेक्षक हरमेश लाल और लाइजनिंग ऑफिसर नरेंद्र पाल सिंह को बनाया गया है। जो प्रतिदिन तीन बजे से चार बजे तक सिविल लाइंस स्थित पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में आमजन से मिलेंगे। विधानसभा 37-रामपुर और मिलक सुरक्षित सीट के लिए व्यय प्रेक्षक पी. सुरेश और लाइजनिंग ऑफिसर प्रमोद कुमार है। यह तीन से चार बजे तक पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में आमजन से मिलेंगे। विधानसभा 34-स्वार के लिए सामान्य प्रेक्षक जॉन वी शमूएल और लाइजनिंग ऑफिसर अनुपम कुमार निगम 11 बजे से 12 बजे तक एपीजे अब्दुल कलाम गेस्ट हाउस, विधानसभा चमरौआ के लिए सामान्य प्रेक्षक ए. मुथू कुमार ,लाइजनिंग ऑफिसर हरेन्द्र सिंह चार से पांच बजे तक एपीजे अब्दुल कलाम गेट हाउस, विधानसभा बिलासपुर के लिए सामान्य प्रेक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह ,लाइजनिंग ऑफिसर धीरेन्द्र कुमार राय 11 बजे से 12 बजे तक एपीजे अब्दुल कलाम गेस्ट हाउस, विधानसभा 37-रामपुर के लिए सामान्य प्रेक्षक नारायण चन्द्र सरकारलाइजनिंग ऑफिसर कौशल कुमार दीक्षित पांच से छह बजे तक सीआरपीएफ गेस्ट हाउस और विधानसभा मिलक (अ.जा.) के लिए सामान्य प्रेक्षक एस विश्वनाथन ,लाइजनिंग ऑफिसर करुणेश वर्मा 11 बजे से 12 बजे तक सीआरपीएफ गेस्ट हाउस में आम नागरिकों से मिलेंगे। उन्होंने बताया कि समस्त विधानसभा क्षेत्रों के लिए तैनात पुलिस प्रेक्षक वी.जे चंद्रन ,लाइजनिंग ऑफिसर नरेंद्र सिंह प्रतिदिन पांच बजे से छह बजे तक सिविल लाइंस स्थित पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में आमजन से मिलेंगे।