{"_id":"6845ec1a37791504470d4776","slug":"now-people-want-bsp-government-in-the-state-surendra-pal-singh-rampur-news-c-282-1-rmp1021-147214-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में अब बसपा की सरकार चाहती है जनता : सुरेंद्र पाल सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में अब बसपा की सरकार चाहती है जनता : सुरेंद्र पाल सिंह
Mon, 09 Jun 2025 01:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 09 Jun 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
मिलक। बहुजन समाज पार्टी की बैठक क्षेत्र के गांव धनेली पूर्वी में राजेंद्र यदुवंशी के आवास पर हुई। जिसमें बसपा के जिला संयोजक सुरेंद्र पाल सिंह गंगवार ने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के नेतृत्व वाली बसपा सरकार (2007-2012) द्वारा किए गए जनहित कार्यों पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि बसपा सरकार ने ऐसे कार्य किए हैं जो किसी अन्य सरकार ने नहीं किए। बसपा एक ऐसा मिशन है जो सर्व समाज के लोगों को समान अधिकार देने की बात करता है और देश में व्याप्त असमानता को खत्म करना चाहता है। उन्होंने बताया कि कांशीराम के योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता। बसपा ने हमेशा पिछड़े वर्ग, दलित, मुस्लिम और उच्च जातियों के गरीब लोगों के उत्थान के लिए काम किया है। अपनी सरकार में बसपा ने संख्या के आधार पर सर्व समाज को भागीदारी दी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि 2027 में सर्व समाज के भले के लिए बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाएं। बैठक में देवेंद्र श्रीवास्तव,चंद्र प्रकाश, प्रेमपाल गंगवार, प्रमोद गंगवार, नवी हुसैन, लखन सागर, रामपाल वाल्मीकि, मुरली गंगवार, कांशीराम गंगवार, मनोज गंगवार, कल्लू आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --