{"_id":"61536d448ebc3e6268468f95","slug":"now-paddy-procurement-will-be-done-at-75-centers-rampur-news-mbd404310256","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 75 केंद्रों पर होगी धान खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 75 केंद्रों पर होगी धान खरीद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। जिले में एक अक्तूबर से शुरू होने वाले धान क्रय सत्र में अब 75 केंद्रों पर धान खरीद होगी। इससे पहले विभाग ने 126 क्रय केंद्र स्वीकृत किए थे। लेकिन, इस बीच शासन की ओर से नई क्रय नीति जारी होने के बाद इन केंद्रों में से अपंजीकृत व निजी सोसायटी को आवंटित क्रय केंद्र फिलहाल निरस्त कर दिए गए हैं।
एक अक्तूबर से धान क्रय सत्र की शुरुआत होगी। इसको लेकर खाद्य एवं विपणन विभाग की ओर से तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। विभाग की ओर से जिले में 75 क्रय केंद्र स्वीकृत किए गए हैं। जिसमें पीसीएफ के 37, पीसीयू के 11, यूपीएसएस के 08, खाद्य विभाग के 14, मंडी समिति के दो और एफसीआई के तीन केंद्र हैं। मंडी समिति बिलासपुर और मिलक में क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी डॉ. अनुपम कुमार निगम ने बताया कि शासन की नई क्रय नीति के बाद पूर्व में स्वीकृत अपंजीकृत और निजी एजेंसियों के 51 केंद्रों को निरस्त कर दिया गया है। साथ ही धान क्रय सत्र के लिए अभी तक 2350 किसान पंजीकरण करा चुके हैं। खाद्य एवं विपणन अधिकारी ने बताया कि किसानों का पंजीकरण 31 जनवरी तक किया जाएगा। इसके साथ ही धान खरीद के बाद चावल भंडारण के लिए करीब 16 लाख बोरे भी विभाग के पास उपलब्ध हैं। जिससे दिसंबर माह के अंत तक की खरीद का काम चल जाएगा।