फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: Salon operators and beauty parlor centers will also have pay tax, approved municipality meeting

Rampur:  सैलून संचालकों व ब्यूटी पार्लर सेंटर को भी देना होगा टैक्स, नगर पालिका की बोर्ड बैठक में दी गई मंजूरी

Sat, 20 Jan 2024 12:26 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sat, 20 Jan 2024 12:26 PM IST
सार

रामपुर नगर पालिका परिषद की बैठक हंगामेदार रही। इसके बीच एक अरब से ज्यादा के विकास कार्योंक को मंजूरी दे दी गई। आय बढ़ाने के लिए ड्राईक्लीनर्स, ब्यूटी पार्लर, सैलून, मिठाई की दुकान पर भी टैक्स लगाने का फैसला लिया गया है। 

विज्ञापन
Rampur: Salon operators and beauty parlor centers will also have pay tax, approved municipality meeting
रामपुर में नगर पालिका की बैठक में सभासद - फोटो : संवाद

विस्तार

रामपुर नगर पालिका परिषद की दूसरी बोर्ड बैठक में एक अरब से ज्यादा के विकास कार्यों को मंजूरी मिल गई। वहीं पालिका ने अपनी आय बढ़ाने के लिए ड्राईक्लीनर्स, बिजली के सामान के विक्रेता, ब्यूटी पार्लर, सैलून, गैस एजेंसी, खाद की दुकान, मिठाई की दुकान पर भी टैक्स लगाने का फैसला किया है।

विज्ञापन


विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक में तमाम प्रस्तावों को मंजूरी मिल गई। बैठक के दौरान सभासदों में नोकझोंक भी हुई। शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष सना मामून की अध्यक्षता में नगर पालिका बोर्ड की बैठक हुई। बैठक में सदस्य के रूप में शहर विधायक आकाश सक्सेना शामिल हुए।
विज्ञापन


अधिशासी अधिकारी दुर्गेश्वर त्रिपाठी ने एजेंडा पढ़ना शुरू किया। सभासदों ने एजेंडे के 50 प्रस्तावों को ध्वनिमत से पास कर दिया। इसमें 596 सड़कों और गलियों का निर्माण शामिल है। इसके अलावा कुल 997 विकास कार्यों को मंजूरी दी गई। इसके अतिरिक्त नगर पालिका ने होटल, गेस्ट हाउस, नर्सिंग होम, निजी अस्पताल, पैथोलॉजी सेंटर, शराब और बियर की दुकान आदि का लाइसेंस बढ़ाने के साथ ही टैक्स में भी बढ़ोतरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बैठक में ड्राईक्लीनर्स, बिजली के सामान के विक्रेता, ब्यूटी पार्लर, सैलून, गैस एजेंसी, खाद की दुकान, मिठाई की दुकान, बिल्डिंग मैटेरियल विक्रेता, रेडियो स्टेशन, बेकरी, जनरल स्टोर आदि व्यवसायों पर भी सालान टैक्स लगाने को मंजूरी दी गई। वहीं, शहर में घरों, होटलों आदि स्थानों पर बने शौचालयों के सेप्टिक टैंक की सफाई नियमित करने एवं निस्तारण करने के लिए फीकल स्लज एवं सेप्टिक प्रबंधन का प्रस्ताव पास हुआ।

सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए नगर पालिका शुल्क वसूलेगी। कुल मिलाकर 100 करोड़ से अधिक का बजट पास किया गया। इस दौरान शहर विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि रामपुर के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। सभासद अपने वार्ड की समस्या लेकर सीधे उनके पास आ सकते हैं।

सभी की समस्या का समाधान कराया जाएगा। इस अवसर पर श्वेता शर्मा, सुमित अरोरा, सीमा प्रजापति, विनोद कश्यप, दिनेश कश्यप, दिनेश रस्तोगी के साथ कुल 41 सभासद शामिल हुए। बैठक से दो सभासद अनुपस्थित रहे।

सभासदों ने रखे सुझाव

वार्ड नंबर 36 के सभासद डाॅ. जफर ने कहा कि एजेंडे में ड्राईक्लीनर्स, ब्यूटी पार्लर, स्वीट हाऊस समेत छोटे व्यवसायों पर जो टैक्स लगाने का प्रस्ताव रखा गया है, उसे हटा दिया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि अपने घोषणापत्र में पालिकाध्यक्ष ने वॉटर टैक्स माफ और हाउस टैक्स हॉफ करने की बात कही थी, उसे लागू किया जाए। कहा कि बमनपुरी स्टेडियम का कूड़े का पहाड़ खत्म किया गया है उसे तरह हजरतपुर का कूड़े का ढेर भी हटाया जाए। इसके अलावा अन्य सभासदों ने भी दिए गए प्रस्तावों पर अपनी बात रखी।

विधायक से की चौराहों का नाम बदलवाने की मांग

सभासद दल की चुनी गई नेता श्वेता शर्मा ने विधायक से मांग करते हुए कहा कि आंबेडकर पार्क से गांधी समाधि तक जाने वाले मार्ग का नाम महात्मा गांधी मार्ग किया जाए। शाहबाद गेट से इलाहाबाद बैंक को आने वाले मार्ग का नाम जनपथ मार्ग किया जाए। मिस्टनगंज चौराहे का नाम महावीर चौक किया जाए। इसके अलावा माल गोदाम चौराहे का नाम खालसा चौक किया जाए।

पहली बार पूरा हुआ बोर्ड बैठक का काेरम

रामपुर नगर पालिका परिषद के की बोर्ड बैठक का कोरम पहली बार पूरा हुआ। हर बार कभी सभासद आधे रहते थे तो कभी प्रशासनिक अधिकारी नहीं रहता था। तो कभी जनप्रतिनिधि के न आने से कोरम पूरा नहीं हो पाता था। इस बार कोरम पूरा हो गया। पहली बार विधायक आकाश सक्सेना सभासदों के बीच बोर्ड बैठक में शामिल हुए। इससे सभासद उत्साहित नजर आए।

सभासदों के बीच हुई नोकझोंक

आम आदमी पार्टी के वार्ड 36 के सभासद डॉ. जफर चर्चा के दौरान कई बिंदुओं पर सुधाव देने लगे। इसके चलते निर्दलीय व दूसरे दलों के सभासदों ने विरोध शुरू कर दिया। उनका कहना था कि सिर्फ एक व्यक्ति के सुझाव न सुने जाएं। सभी सभासदों को बारी-बारी से बोलने का मौका दिया जाए।

 

Trending Videos

इन व्यवसायों पर बढ़ाया गया कर

व्यवसाय                               वर्तमान कर             नया वार्षिक कर
होटल, गेस्ट हाऊस, बरात घर  1000 रुपये            4000 रुपये
नर्सिंग होम 20 बेड तक           2000 रुपये            4000 रुपये
प्रसूति गृह 20 बेड तक            4000 रुपये            5000 रुपये
प्राइवेट अस्पताल                    5000 रुपये             8000 रुपये
पैथाेलॉजी सेंटर                     1000 रुपये             2000 रुपये
एक्सरे क्लीनिक                      2000 रुपये              3000 रुपये
डेंटल क्लीनिक                       4000 रुपये               5000 रुपये
प्राइवेट क्लीनिक                     3000 रुपये              4000 रुपये
ऑटो रिक्शा 2 सीटर                360 रुपये                500 रुपये
ऑटो रिक्शा 7 सीटर                 720 रुपये               1000 रुपये
ऑटो रिक्शा 4 सीटर                 500 रुपये               750 रुपये
मिनी बस                                 1500 रुपये               2000 रुपये
फाइनेंस-चिट फंड कंपनी           6000 रुपये            9000 रुपये
इंश्योरेंस कंपनी प्रति शाखा          12000 रुपये         20000 रुपये
बीयर शॉप                                6000 रुपये             10000 रुपये

आय बढ़ाने के लिए इन पर लगाया गया टैक्स

व्यवसाय                              सालाना कर
ड्राईक्लीनर्स                                2000
बिजली सामान विक्रेता                 3000
ब्यूटी पार्लर                                1500
हेयर कटिंग सैलून                       1000
गैस एजेंसी                                  6000
ज्वेलर्स बड़े                                 6000
ज्वेलर्स छोटे                                4000
फर्टीलाइजर शाॅप                      3000
स्वीट हाउस 100 वर्ग फुट             3000
स्वीट हाउस 100 से अधिक          5000
बिल्डिंग मैटेरियल विक्रेता            5000
शोरूम दोपहिया                       5000
शोरूम चार पहिया                   10000
रेडियो स्टेशन                            5000
बेकरी                                      3000
जनरल स्टोर                             1500
जनरल स्टोर थोक विक्रेता           3000
पनसारी                                     3000

 

रामपुर का विकास जाति व धर्म देखकर नहीं बल्कि आवश्यकता देखकर होगा। भाजपा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की नीति पर चलती है। -आकाश सक्सेना, नगर विधायक, रामपुर।

नगर पालिका बोर्ड की बैठक में सौ करोड़ से अधिक के विकास कार्यों के प्रस्ताव पास हुए हैं। अब नगर के विकास कार्यों में तेजी आएगी। साथ ही पालिका की आय बढ़ाने के नए स्रोत भी तलाशे गए हैं। -दुर्गेश्वर त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, रामपुर।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed