{"_id":"5e385ac78ebc3e4af233d46b","slug":"notice-tojauhar-university-rampur-news-mbd3386107149","type":"story","status":"publish","title_hn":"चकरोड की जमीन के मामले में जौहर यूनिवर्सिटी को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चकरोड की जमीन के मामले में जौहर यूनिवर्सिटी को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। सांसद आजम खां की जौहर यूनिवर्सिटी में चकरोडों की पैमाइश पूरी होने के बाद जमीन को कब्जा मुक्त कराने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। चूंकि, चकरोडों की इस जमीन पर कुछ इमारतें भी जद में आ गई हैं, इसके बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन को जमीन खाली करने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। धारा 26 के तहत जौहर ट्रस्ट के अध्यक्ष सांसद आजम खां एवं यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार को नोटिस जारी किए गए हैं। तहसील प्रशासन ने नोटिस के तहत सात दिनों की मोहलत दी है।
राजस्व परिषद ने 11 चकरोडों की 17 बीघा जमीन को खाली कराने के आदेश दिए थे। इसके अनुपालन में राजस्व टीम यूनिवर्सिटी पहुंची थी और चकरोड की पैमाइश कर ली थी। प्रशासन ने चकरोड की जमीन सींगनखेड़ा की ग्राम प्रधान को दखल नामा भी दे दिया। वहीं, पैमाइश में यह भी सामने आया कि एक चकरोड पर निर्माणाधीन मेडिकल कालेज की दीवार बनी है, जबकि दूसरे में निर्माणाधीन इमारत आ रही हैं। चकरोड में वाइस चांसलर आवास का भी कुछ हिस्सा आ रहा है। ऐसे में चकरोड की जमीन पर बनी इन इमारतों को हटाया जाएगा। इसके लिए तहसील प्रशासन की ओर से जौहर ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं सांसद आजम खां को धारा 26 के तहत नोटिस जारी किया है। साथ ही यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार को भी एक नोटिस जारी किया गया है। दोनों नोटिसों में सात दिनों के भीतर चकरोड की जमीन पर बनी इमारतों को हटाने को कहा गया है। उप जिलाधिकारी सदर पीपी तिवारी ने बताया कि नोटिस यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार एवं जौहर ट्रस्ट के अध्यक्ष को जारी किया गया है।