फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   notice to nagar palika chairman

नगर पालिका चेयरमैन और ईओ को नोटिस जारी करने के निर्देश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
notice to nagar palika chairman
रामपुर। नगर पालिका में राजस्व संग्रह के मामलों में खराब प्रगति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए नगर पालिका के चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करके मंडी, स्टाम्प, आबकारी, परिवहन, विद्युत, स्थानीय निकाय सहित विभिन्न विभागों की विस्तृत समीक्षा की। नगर पालिका क्षेत्र में होर्डिंग्स स्थापित करने के लिए स्थानों का निर्धारण कराने के सम्बन्ध में पूर्व में दिए गए निर्देशों का अनुपालन न होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई तथा कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में होर्डिंग्स की स्थापना के लिए स्थानों का निर्धारण करते हुए रिपोर्ट प्रेषित करें। नगर पालिका में राजस्व संग्रह की खराब प्रगति पर भी नाराजगी जताई तथा नगर पालिका के चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी को नोटिस जारी करने के लिए अपर जिलाधिकारी प्रशासन, प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी राजस्व संग्रह के मामलों में किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरतें। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम भरत तिवारी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जगदम्बा प्रसाद गुप्ता एवं नगर मजिस्ट्रेट रामजी मिश्र सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed