फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   notice to 65 rashan dealer

वैक्सीनेशन में सहयोग न मिलने पर 65 उचित दर विक्रेताओं को नोटिस जारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
notice to 65 rashan dealer
रामपुर। कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम और आमजन की सुरक्षा के दृष्टिगत जिले में चलाए जा रहे वैक्सीनेशन कार्यक्रम में अपेक्षित सहयोग प्रदान न करने के कारण 65 उचित दर विक्रेताओं को चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी अभिषेक कुरील ने बताया कि जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ के नेतृत्व में जिले में शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन कार्य को पूर्ण कराने के लिए व्यापक स्तर पर मुहिम चलाई जा रही है। ऐसे व्यक्ति जिन्होंने अभी तक पहली डोज नहीं ली है, उन्हें अपने और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए वैक्सीनेशन के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। वैक्सीनेशन के इस बेहद महत्वपूर्ण कार्य में अपेक्षित सहयोग प्रदान न करने वाले उचित दर विक्रेताओं को चेतावनी जारी किया गया है। विस्तृत रूप से निर्देशित किया गया है कि वे लोगों के घर-घर जाकर वैक्सीनेशन कराने के लिए लोगों को प्रेरित करें तथा गांव के सभी लोगों को कोविड-19 वैक्सीनेशन से संतृप्त कराएं। इसी प्रकार समस्त क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी एवं पूर्ति निरीक्षकों को भी निर्देशित किया गया है कि वह अपने-अपने क्षेत्र के अंतर्गत उचित दर विक्रेताओं से वैक्सीनेशन में अपेक्षित सहयोग लेकर वैक्सीनेशन कार्य को शत-प्रतिशत पूर्ण कराएं। उन्होंने बताया कि वैक्सीनेशन के इस महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही अक्षम्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed