फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   notice to 39 colleges

छात्रों की ई-मेल आईडी उपलब्ध कराने में लापरवाही, जिला विद्यालय निरीक्षक ने जारी किए 39 कालेजों को नोटिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
notice to 39 colleges
रामपुर। यूपी बोर्ड की ओर से कक्षा नौ से 12 तक के छात्र-छात्राओं की ई-मेल आई-डी उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। लेकिन, रामपुर में कालेज इसको लेकर गंभीर नहीं हैं। तमाम निर्देशों के बाद कुछ कालेजों न तो ई-मेल आईडी उपलब्ध कराई है और वेबसाइट बनवाई है। जिसके बाद डीआईओएस ने 39 विद्यालयों को नोटिस जारी कर दिए हैं। साथ ही सोमवार तक डाटा उपलब्ध न कराने पर मान्यता निरस्त करने तक की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिले में 37 राजकीय इंटर कॉलेज हैं, जबकि 25 सहायता प्राप्त इंटर कालेज व हाईस्कूल हैं। इसके अलावा 147 वित्तविहीन हाईस्कूल व इंटर कॉलेज हैं। बीते दिनों माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से निर्देश जारी किए गए थे कि सभी विद्यालयों की ओर से कक्षा नौ से लेकर कक्षा 12 तक के अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की ई-मेल आईडी बना ली जाए। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक भी सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी कर दिए, लेकिन तमाम आदेेशों के बाद कॉलेज प्रबंधन गंभीर नहीं है। न तो छात्र छात्राओं की ई-मेल आईडी बनाई गई है और न ही स्कूल की वेबसाइट बनाई गई है। लिहाजा, जिला विद्यालय निरीक्षक ने सख्ती करते हुए लापरवाह 39 कालेजों को नोटिस जारी किए हैं। जिसमें कहा गया है कि सोमवार यानी 30 जून तक सभी विद्यालयों की वेबसाइट और छात्रों की ई-मेल आईडी बन जाए। यदि इसके बाद किसी भी स्तर पर लापरवाही बरती गई, तो संबंधित विद्यालय की मान्यता निरस्त करने की संस्तुति शासन से कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed