फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Notice issued to 11 Panchayat Secretaries for negligence in construction works

निर्माण कार्यों में लापरवाही बरतने पर 11 पंचायत सचिवों को नोटिस जारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Notice issued to 11 Panchayat Secretaries for negligence in construction works
रामपुर। ग्राम पंचायत भवनों के निर्माण में लापरवाही बरतने पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने 11 पंचायत सचिवों को नोटिस जारी करते हुए चार सचिवों के वेतन पर अस्थाई रोक लगा दी है। साथ ही सभी को चेतावनी देते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। वहीं, विभाग के तमाम अधिकारियों ने ग्राम पंचायतों का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सरकार की ओर से सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन का निर्माण कराया जा रहा है। इसका मकसद है कि ग्रामीणों को उनके गांव में ही तमाम सुविधाएं मिल जाएं और बेवजह विकासखंड और जिला मुख्यालय की दौड़ न लगानी पड़े। जिले में 680 ग्राम पंचायतों में चार सौ से अधिक ग्राम पंचायतों में तो पंचायत भवन के निर्माण का कार्य पूरा हो गया है। किन्तु, अब भी दो सौ से अधिक ग्राम पंचायतों में यह काम नहीं हो सका है। इसमें पंचायत सचिवों की ओर से लापरवाही बरती जा रही है।
विज्ञापन

लिहाजा, जिला पंचायत राज अधिकारी दुर्गा प्रसाद तिवारी ने पंचायत सचिव कमर अब्बास, सुरेंद्र कुमार शर्मा, मीरा देवी, ऊषा के वेतन पर अस्थाई रोक लगा दी है। जबकि, चारों सचिवों समेत संजय कुमार, मोहम्मद इल्यास, दिनेश कुमार, कौशल कुमार, सिद्घराज, शिवानी, रहमत जहां, को परनिंदा एवं चेतावनी नोटिस जारी किया है। इसके अलावा विभाग के तमाम अधिकारियों ने जिले में अपने अपने क्षेत्र की ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया, जहां ग्राम प्रधानों को जरूरी दिशा निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed