फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Non-compliance of Kovid-19 rules during the counting of votes

मतगणना के दौरान कोविड-19 के नियमों का नहीं दिखा अनुपालन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
Non-compliance of Kovid-19 rules during the counting of votes
रामपुर। पंचायत चुनाव की मतगणना के दौरान कोविड-19 के नियमों का पालन नहीं हो सका। सुबह से ही मतगणना स्थलों पर प्रत्याशियों एवं मतगणना अभिकर्ताओं की भीड़ जमा हो गई। यहां तक कि सोशल डिस्टेंसिंग तक की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना रविवार को हुई। इसके लिए सुबह से ही प्रत्याशियों और मतगणना अभिकर्ताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। सुबह सात बजे तक तो लोगों की तमाम भीड़ लग गई। सोशल डिस्टेसिंग तक का पालन नहीं हो पा रहा था। रामपुर मंडी समिति, शाहबाद मंडी समिति, बिलासपुर मंडी समिति, सेंट फ्रांसिस स्कूल स्वार, मिलक मंडी समिति तक यही हाल रहा। आलम यह था कि कुछ लोग तो मास्क तक लेकर नहीं आए थे, जिस पर पुलिस कर्मियों ने उन लोगों को मास्क उपलब्ध कराए। इसके बाद ही उन लोगों को मतगणना स्थल पर प्रवेश दिया गया। वहीं, रामपुर मंडी समिति में कुछ अभिकर्ता बिना थर्मल स्क्रीनिंग कराए ही प्रवेश कर गए, जिससे कोविड-19 के नियम टूट गए। बाद में अफसरों को इसकी जानकारी हुई, लेकिन कुछ पता नहीं लग सका। हालांकि, अफसर लगातार ऐसे अभिकर्ताओं को तलाशने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed