फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   nomination taken back today

आज साफ हो जाएगी उपचुनाव में डटने वाले प्रत्याशियों की तस्वीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
nomination taken back today
रामपुर। रामपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में कितने प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमाएंगे इस बात का फैसला हो जाएगा। सोमवार को नामांकन वापस लेने की आखिरी तिथि है। नाम वापसी के बाद निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न भी आवंटित किए जाएंगे। सोमवार के बाद से चुनाव प्रचार के भी जोर पकड़ने की संभावना है।
विज्ञापन

नफरती भाषण देने के एक मामले में कोर्ट से तीन साल की कैद और छह हजार रुपये जुर्माना अदा किए जाने की सजा मिलने के बाद सपा नेता आजम खां की विधायकी रद्द कर दी गई थी। इसके बाद इस सीट पर उपचुनाव का एलान कर दिया गया था। उपचुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 11 से 18 नवंबर तक चली। सपा और भाजपा के प्रत्याशी कुल 14 लोगों ने अपने नामांकन दर्ज कराए। शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। इस दौरान तीन लोगों के नामांकन खारिज कर दिए गए। अब मैदान में 11 प्रत्याशी बचे हुए हैं। अगर सोमवार को निर्दलीय प्रत्याशियों में कोई अपना नाम वापस लेता है तो मैदान में डटने वाले उम्मीदवारों की संख्या कम हो जाएगी। अन्यथा 11 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन

उपचुनाव के लेकर चुनाव प्रचार 03 दिसंबर की शाम तक चलेगा। 05 दिसंबर को मतदान होगा और 08 दिसंबर को मतगणना होगी। उपचुनाव में कांग्रेस, बसपा और आम आदमी पार्टी सहित अन्य कई दलों ने अपने प्रत्याशी नहीं उतारे हैं। ऐसी स्थिति में मुकाबला सपा और भाजपा के प्रत्याशी के बीच होने की उम्मीद है। जनता किसके पक्ष में अपना फैसला सुनाती है इस बात का पता तो 08 दिसंबर को दोपहर के बाद चलेगा। फिलहाल रामपुर विधानसभा पर होने वाली उपचुनाव की जंग रोमांचक होने की उम्मीद है। इस उपचुनाव पर पूरे देश की नजर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
3.88 लाख मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
रामपुर। रामपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में उतरने वाले प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 3.88 लाख मतदाता करेंगे। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 206904, महिला मतदाताओं की संख्या 182052 और अन्य मतदाताओं की संख्या 38 है।

0000
454 बूथों पर होगा मतदान
रामपुर। रामपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए मतदान 166 केंद्रों के 454 बूथों पर होगा। इसमें से 34 मतदेय स्थल क्रिटीकल की श्रेणी में आते हैं। मतदान के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed