फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   nomination start in gram panchayat chunav

उपचुनाव में 718 ने कराया नामांकन

Sun, 14 Feb 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर Updated Sun, 14 Feb 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
nomination start in gram panchayat chunav
ग्राम पंचायत के रिक्त पदों पर उपचुनाव के लिए रविवार को नामांकन कराया गया। जिले भर में 796 पदों के लिए 718 ने नामांकन कराया। चमरौवा में ग्राम पंचायत के 74 पदों के मुकाबले 76 ने नामांकन कराया। सैदनगर क्षेत्र में बीडीसी के एक पद के लिए तीन लोगों ने नामांकन कराया। ग्राम पंचायत के 18 पदों के लिए 26 ने नामांकन कराए।
विज्ञापन



ब्लाकों में दिनभर नामांकन प्रक्रिया चली। सोमवार को नामांकन-पत्रों की जांच होगी। ग्राम पंचायतों में उपचुनाव के लिए रविवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। चमरौवा विकास खंड क्षेत्र में निर्वाचन अधिकारी चमन लाल वर्मा की देखरेख में नामांकन हुआ।
विज्ञापन



75 रिक्त सदस्य पदों के मुकाबले 76 ने नामांकन कराया। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सोमवार को नामांकन-पत्रों की जांच होगी। सैदनगर ब्लाक कार्यालय में निर्वाचन अधिकारी गोविंद सिंह के मुताबिक दिनभर नामांकन कराए गए। बीडीसी के सैंजनी नानकार गांव के वार्ड से तीन उम्मीदवारों ने नामांकन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन



ग्राम पंचायत के 18 सदस्य पद के लिए 26 ने नामांकन कराया। स्वार क्षेत्र में ग्राम पंचायत के 75 पदों के लिए 74 ने नामांकन कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed