{"_id":"65f9f22cd4b39dfc7101e159","slug":"nomination-from-today-sp-bsp-did-not-declare-candidates-rampur-news-c-282-1-rmp1004-118435-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: नामांकन आज से, सपा-बसपा ने नहीं घोषित किए प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: नामांकन आज से, सपा-बसपा ने नहीं घोषित किए प्रत्याशी
विज्ञापन
रामपुर। लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो रही है। कलक्ट्रेट में होने वाली नामांकन प्रक्रिया के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जौहर रोड से लेकर कलक्ट्रेट परिसर को छावनी में तब्दील किया गया है। 27 मार्च तक चलने वाले नामांकन को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। भाजपा ने सांसद घनश्याम लोधी को फिर से अपना प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं सपा और बसपा ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। इस बार सपा-कांग्रेस का गठबंधन है और रामपुर सीट सपा के खाते में गई है।लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए नामांकन प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो रही है। इसके तहत कलक्ट्रेट में सुबह 11 बजे से नामांकन दाखिल करने का काम होगा, जो अपराह्न तीन बजे तक चलेगा। नामांकन कराने के लिए कलक्ट्रेट और उसके आसपास के एरिया में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। कलक्ट्रेट और जौहर रोड पर भी बैरिकेडिंग की गई है।
27 मार्च तक चलने वाली नामांकन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी जोगिंदर सिंह ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया कलक्ट्रेट में होगी। इस प्रक्रिया को सकुशल संपन्न कराए जाने और शांति व्यवस्था की स्थिति सामान्य बनाए रखने के लिए अधिकारियों की ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में लगाई गई है। साथ ही पुलिस फोर्स भी तैनात की गई है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
कलक्ट्रेट के रास्तों पर मजिस्ट्रेट तैनात
स्थान मजिस्ट्रेट
कलक्ट्रेट से एलआईसी चौराहा एसडीएम मिलक, राजेश कुमार
कलक्ट्रेट से आंबेडकर पार्क चौराहा डिप्टी कलेक्टर कुमार संजय
कलक्ट्रेट प्रवेश द्वार से नूर महल तक डिप्टी कलेक्टर विकास वर्मा
नामाकंन कक्ष के बाहर डिप्टी कलेक्टर अमन देओल
स्टार चौराहा एवं कलक्ट्रेट चौराहा डिप्टी कलेक्टर अरुण कुमार
नामांकन प्रक्रिया के इंचार्ज नगर मजिस्ट्रेट संदीप कुमार
ऑलओवर सुरक्षा व्यवस्था एडीएम प्रशासन, लालता प्रसाद शाक्य
नोट: इन सभी मजिस्ट्रेट के साथ सीओ स्तर के अफसर भी रहेंगे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
प्रत्याशी के साथ चार लोगों को ही मिलेगा प्रवेश
जिला निर्वाचन अधिकारी जोगिंदर सिंह ने बताया कि नामांकन के दौरान परिसर में प्रत्याशियों के साथ चार लोगों को ही एंट्री मिलेगी। सभी मजिस्ट्रेट प्रत्याशी के दस्ते या उसके साथ आने वाले अनुमति प्राप्त वाहनों की अधिकतम संख्या (तीन तक सीमित) होगी। रिटर्निंग अफसर के कार्यालय के 100 मीटर की परिधि के भीतर आने की अनुमति नहीं होगी। नाम-निर्देशन के समय अभ्यर्थी को केवल चार व्यक्तियों के साथ (कुल अधिकतम पांच व्यक्तियों) रिटर्निंग अफसर के कार्यालय में प्रवेश की अनुमति होगी। इसके अतिरिक्त तैनात मजिस्ट्रेट इस प्रक्रिया की वीडियोग्राफी तथा आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन कराना सुनिश्चित करेंगे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
प्रमुख तारीखें
नामांकन शुरू 20 मार्च से
नामांकन की अंतिम तारीख 27 मार्च
नामांकन पत्रों की जांच 28 मार्च
नाम वापसी 30 मार्च
मतदान 19 अप्रैल
मतगणना चार जून