{"_id":"61e9a4ae2869a026247e408c","slug":"nomination-for-conituancy-election-rampur-news-mbd41659671","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव : आज से दाखिल होंगे नामांकन, 14 फरवरी को पड़ेंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव : आज से दाखिल होंगे नामांकन, 14 फरवरी को पड़ेंगे वोट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार से नामांकन दाखिल किए जाएंगे। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कलक्ट्रेट में नामांकन कक्षों के बाहर बैरिकेडिंग की गई है। नामांकन की अंतिम तिथि 28 जनवरी है, जबकि 29 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 31 जनवरी को नाम वापसी होगी, जिसके बाद 14 फरवरी को मतदान होगा। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। नामांकन के दौरान प्रत्याशी के अतिरिक्त किसी भी आने जाने की अनुमति नहीं होगी।
विधानसभा चुनाव का ऐलान हो गय है। इसके तहत रामपुर में दूसरे चरण में चुनाव होगा। जिसके लिए शुक्रवार यानी 21 जनवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरु हो जाएगी। नामांकन दाखिल करने का समय पूर्वाहन 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक रहेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने बताया कि 21 जनवरी से प्रारंभ हो रहे नामांकन के दौरान कलक्ट्रेट में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे।
प्रत्याशी व उनके प्रस्तावकों के अतिरिक्त किसी अन्य को भी नामांकन के दौरान आने जाने की अनुमति नहीं रहेगी। नामांकन के समय कलक्ट्रेट, नामांकन कक्ष, बैरिकेडिंग वाले स्थानों पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि नामांकन के दौरान आवागमन के लिए डायवर्ट रूट का प्रयोग किया जाएगा।