फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   no smoking on polling both

मतदान केंद्रों को किया धूम्रपान मुक्त, लगेंगे साइन बोर्ड

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
no smoking on polling both
रामपुर। विधानसभा चुनाव में सभी मतदान केंद्रों को धूम्रपान मुक्त क्षेत्र घोषित किया गया है। इसके तहत मतदान के दौरान बूथ पर तंबाकू, सिगरेट का सेवन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए जिले के 1123 मतदान केंद्रों पर ध्रूम्रपान निषेध की जानकारी देने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा पांच हजार साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। विभाग ने इन्हें जिला प्रशासन को उपलब्ध करा दिया है। ऐसे में मतदान केंद्रों पर यदि कोई धूम्रपान करते पकड़ा गया तो उससे 200 रुपये अर्थदंड वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। मतदान केंद्रों को तंबाकू मुक्त व धूम्रपान मुक्त रखने का निर्देश दिया गया है। इसका पालन न केवल मतदान कार्मिकों को करना होगा, बल्कि मतदाताओं को भी इसका पालन करना होगा। मतदान केंद्र को भी सार्वजनिक स्थल माना गया है। शासन ने मतदान केंद्रों पर तंबाकू उत्पादों के सेवन को दंडनीय अपराध माना है। मतदान के दिन बूथों को मतदान के दिन सार्वजनिक स्थल मानते हुए बूथों को भी धूम्रपान, तंबाकू निषेध क्षेत्र घोषित किया गया है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने प्रशासन को पांच हजार साइन बोर्ड दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed