फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   no corona case found in the month september

एक माह से सक्रिय मामले शून्य, जिला कोरोना मुक्त

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
no corona case found in the month september
रामपुर। जिले में एक माह से लगातार कोरोना के सक्रिय मामले शून्य हैं। जिसके बाद जिला लगातार कोरोना मुक्त है। जिले में 17 अगस्त के बाद से कोई संक्रमित नहीं निकला है। हालांकि, जिला 26 अगस्त को कोरोना मुक्त हुआ था।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की घातक दूसरी लहर के बाद लगातार राहत का सिलसिला चल रहा है। रविवार को जिले में किसी भी नए कोरोना संक्रमित की पुष्टि नहीं की गई। जिले में मार्च माह के अंतिम सप्ताह से लेकर मई मध्य तक कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में बड़ी संख्या में नए संक्रमित मामले आए थे। वहीं, अप्रैल से लेकर मई तक जिले में कई दिन नए संक्रमण को आंकड़ा सौ से अधिक रहा था। जिसमें एक मई और सात मई को एक ही दिन में नए मामले 420 आए थे। इसके बाद लॉकडाउन लगने से हालात पर काबू पाया गया था। इस बीच स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना के बचाव के लिए लगाए जा रहे टीके पर विशेष रूप से ध्यान दिया। टीकाकरण कराने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता के साथ क्लस्टर के अनुसार अभियान चलाकर लोगों के कोरोना संक्रमण के बचाव का टीका लगाया गया। जिले में लगातार चल रहे टीकाकरण के बाद रामपुर 26 अगस्त को कोरोना मुक्त हो गया था। तब से लगातार सक्रिय मामले शून्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed