{"_id":"fc8f0f6cac9be3aa2861578da7a6a59d","slug":"nitin-gadkari-addessed-people-in-rudrapur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंकड़ों और शोध तथ्यों के साथ पेश की विकास की तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंकड़ों और शोध तथ्यों के साथ पेश की विकास की तस्वीर
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
Updated Tue, 09 Feb 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय कैबिनेट मंत्री नितिन गडकरी ने अपने उद्बोधन में आधे घंटे में आंकड़ों और शोध तथ्यों के साथ देश के विकास की तस्वीर प्रस्तुत की। इस तस्वीर न सिर्फ उत्तराखंड, बल्कि देश का हर कोना शामिल था। तस्वीर में सड़क यातायात के साथ ही जल यातायात के रंग भी शामिल थे।
फिर चाहे गंगोत्री से हल्दिया तक इनलैंड वाटरवेज विकसित करने की बात हो या बनारस-इलाहाबाद में जल यातायात शुरू करना हो। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने आधे घंटे तक लोगों को संबोधित किया। उन्होंने न तो विपक्ष पर निशाना साधा और न ही भ्रष्टाचार को संबोधन का हिस्सा बनाया।
नितिन गडकरी एक एक्सपर्ट के रूप में नजर आए। अध्यन, शोध और आंकड़ों के सहारे देश के विकास के लिए बुने गए ताने-बाने को प्रस्तुत किया। सड़क और जल यातायात के विकास के साथ ही किसानों की आर्थिक मजबूती का ब्लू प्रिंट भी जनता के सामने रखा। गडकरी ने सिर्फ विकास से जुड़ी बातें कीं।
विज्ञापन
कहा कि भाजपा सरकार बनने से पहले प्रति वर्ष पांच लाख हादसों में करीब तीन लाख लोग घायल होते थे और डेढ़ लाख लोग मौत का शिकार होते थे। भाजपा सरकार ने इन हादसों की संख्या को कम करने की योजना बनाई है। इसके लिए सड़कों को फोर, सिक्स और आठ लेन तक विकसित किया जा रहा है। आवश्यकता पर एक्सेस कंट्रोल एक्सप्रेस हाईवे का निर्माण भी किया जाएगा।