फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Nine year old boy flying kite dies after falling from roof

Rampur News: पतंग उड़ा रहे नौ वर्षीय बच्चे की छत से गिरकर मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Feb 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
Nine year old boy flying kite dies after falling from roof
रामपुर। स्वार क्षेत्र के बालानगर गांव में छत पर पतंग उड़ाने के दौरान गिरकर घायल हुए नौ वर्षीय अल्फैज की इलाज के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार को उसे सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।कोतवाली क्षेत्र के नानकार रानी का मझरा बालानगर निवासी किसान शहादत का नौ वर्षीय बेटा बुधवार के दिन अपने मकान की छत पर पतंग उड़ा रहा था। इसी दौरान वह छत से घर के पक्के आंगन में आ गिरा। परिजनों ने लहूलुहान हालत में उसे उत्तराखंड के काशीपुर स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे थे, लेकिन हालत गंभीर देखते हुए उसे बृहस्पतिवार को दिल्ली स्थित एम्स ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन शव लेकर देर रात घर लौट आए थे। अल्फैज गांव के ही परिषदीय स्कूल में कक्षा तीन का छात्र था। शुक्रवार को उसे सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed