{"_id":"68fd279c96870f0895025c76","slug":"nine-shops-built-in-rampur-park-one-complex-demolished-rampur-news-c-15-1-mbd1058-757466-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: रामपुर पार्क में बनीं नौ दुकानें, एक कांप्लेक्स ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: रामपुर पार्क में बनीं नौ दुकानें, एक कांप्लेक्स ध्वस्त
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर। मुरादाबाद-बरेली रोड पर रामपुर पार्क की जमीन पर बने अवैध अतिक्रमण पर पालिका का बुलडोजर गरजा। पांच घंटे चले अभियान के दौरान नौ दुकानें और एक कांप्लेक्स को ध्वस्त कर दिया गया। डीएम और एसपी ने मौके का निरीक्षण किया। इस दौरान भारी फोर्स मौजूद रहा।
डीएम जोगिंदर सिंह ने बताया कि रामपुर पार्क नगरपालिका परिषद रामपुर की संपत्ति है। इस पर कुछ व्यक्तियों ने फर्जी प्रविष्टि कर अवैध कब्जा कर लिया था। न्यायालय उपजिलाधिकारी (न्यायिक) सदर ने 16 सितंबर 2025 को इस प्रविष्टि को अवैध घोषित करते हुए भूमि को पुनः रामपुर पार्क के नाम दर्ज करने का आदेश दिया था।
शनिवार सुबह 10 बजे नगर पालिका के अधिकारी तीन बुलडोजर और पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। बुलडोजर की मदद से पांच घंटे बाद दुकानों को ढहा दिया गया। डीएम जोगिंदर सिंह ने बताया कि अतिक्रमण को लेकर अभियान जारी रहेगा।