{"_id":"58a749004f1c1b815fd845b8","slug":"nine-evm-became-disturb","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोटिंग के बीच खराब हुईं नौ ईवीएम, सैकड़ों वोट फंसे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोटिंग के बीच खराब हुईं नौ ईवीएम, सैकड़ों वोट फंसे
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Sat, 18 Feb 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
मंडी समिति में स्ट्रांग रूम में बंद ईवीएम की सुरक्षा करती फोर्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में नौ ईवीएम खराब हुई थीं, जिसके बाद सैकड़ों वोट इस मशीन में फंस गए। जानकारों का कहना है कि यह ईवीएम अब मतगणना खत्म होने के बाद चेक की जाएंगी। प्रेक्षक की देखरेख और उनकी अनुमति के बाद इन मशीनों से वोटों की गिनती होगी। इसके लिए पहले प्रेक्षक की अनुमति लेनी होगी।
विधानसभा चुनाव में 1685 बूथों पर इतनी ही इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन लगाई गई थीं। साथ ही 15 फीसदी से ज्यादा ईवीएम रिजर्व में रखी गई थीं। मतदान शुरू होने से पहले जब ईवीएम की चेकिंग की गई तो उस टेस्टिंग में ही 31 ईवीएम धोखा दे गई थीं, जिसके बाद इनके स्थान पर दूसरी मशीनों को लगा दिया गया। मतदान वाले दिन जिले भर मेें जब पोलिंग शुरू हुई तो जगह-जगह से ईवीएम के खराब होने की सूचना मिलने लगी, जिस पर ईवीएम के तकनीकी जानकारों की टीमों ने शिकायतों के आधार पर दौड़ना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
तमाम ईवीएम को दुरुस्त कर दिया गया, लेकिन नौ ईवीएम चालू नहीं हो सकी, लिहाजा इन मशीनों को बदलने का काम किया गया। दिन भर चली वोटिंग के दौरान कुल नौ ईवीएम ऐसी रहीं जो कि बदलनी पड़ी। इनके स्थान पर दूसरी ईवीएम को लगाकर वोटिंग करानी पड़ी। नौ ईवीएम में सैकड़ों वोट डाले जाने बताए जा रहे हैं। किस ईवीएम में कितने वोट डाले गए थे, इसके लिए तकनीकी विशेषज्ञों की टीम को लगाया गया है। जानकारों का कहना है कि यह ईवीएम अब मतगणना खत्म होने के बाद चेक की जाएंगी। प्रेक्षक की देखरेख और उनकी अनुमति के बाद इन मशीनों से वोटों की गिनती होगी। इसके लिए पहले प्रेक्षक की अनुमति लेनी होगी।
विज्ञापन