फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   night cleaning compain

नगर पालिका और नगर पंचायतों में स्थित प्रमुख बाजारों में हो रही रात्रिकालीन विशेष साफ सफाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
night cleaning compain
रामपुर। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ के निर्देशों के बाद जिले की सभी नगर पालिका और नगर पंचायतों में स्थित प्रमुख बाजारों में रात्रिकालीन विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रमुख बाजारों में खरीदारी के मद्देनजर आम लोगों का काफी आवागमन रहता है, जिससे नियमित रूप से बेहतर साफ-सफाई बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है। प्रमुख बाजारों में साफ-सफाई के महत्व को देखते हुए जिलाधिकारी ने सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देश जारी किए थे कि रात में प्रमुख बाजारों के बंद होते ही नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के सफाई कर्मियों द्वारा रात में ही साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करा दी जाए। रात में सफाई से एक ओर जहां सफाई कर्मियों द्वारा आमजन के आवागमन न होने से बेहतर साफ-सफाई संभव हो पा रही है। वहीं, दूसरी ओर सुबह बाजार साफ सुथरे माहौल में पुन: संचालित हो रहे हैं। जिलाधिकारी के निर्देशों के बाद नगर पालिका परिषद रामपुर क्षेत्र में प्रतिदिन रात्रि नौ बजे से रात्रि 12 बजे तक 29 सफाई कर्मचारियों की टीम द्वारा सफाई की जा रही है। इसी प्रकार नगर पालिका परिषद स्वार में रात्रि सात बजे से रात्रि 10 बजे तक 12 सफाई कर्मचारियों की टीम सक्रियता पूर्वक साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त बना रही है। नगर पालिका परिषद टांडा में 10 सफाई कर्मी रात्रि आठ बजे से रात्रि 11 बजे तक, नगर पालिका परिषद बिलासपुर में 18 सफाई कर्मी रात्रि आठ बजे से रात्रि 11 बजे तक, नगर पालिका परिषद मिलक में 12 सफाई कर्मियों द्वारा रात्रि आठ बजे से रात्रि 11 बजे तक नगर पालिका क्षेत्र के बाजारों में सफाई कर रहे हैं। नगर पंचायत शाहबाद में 15 सफाई कर्मचारियों की टीम रात्रि आठ बजे से 11 बजे तक, आदर्श नगर पंचायत केमरी में 10 सफाई कर्मचारियों की टीम रात्रि आठ बजे से रात्रि 10 बजे तक एवं नगर पंचायत मसवासी में 20 सफाई कर्मचारियों की टीम द्वारा रात्रि साढ़े सात बजे से रात्रि साढ़े़ नौ बजे तक सफाई कर रही है। जिलाधिकारी की इस पहल से नगर पालिका एवं नगर पंचायत क्षेत्रों में बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था को गति मिल रही है और आमजन को भीड़-भाड़ वाले बाजार क्षेत्रों में भी साफ सुथरा माहौल मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed