फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   nhrm workers protest against goverment in rampur

काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

Thu, 17 Mar 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर Updated Thu, 17 Mar 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
nhrm workers protest against goverment in rampur
काली पट्टी बांधकर जताया विरोध - फोटो : amarujala
मांगों के निस्तारण और लाठीचार्ज के विरोध में नेशनल हेल्थ मिशन के तहत कार्यरत संविदाकर्मियों का कार्य बहिष्कार बुधवार को भी जारी रहा। कार्य बहिष्कार कर कर्मचारी सीएमओ कार्यालय में एकत्र हुए। काली पट्टी बांधकर धरना-प्रदर्शन किया और मांगों के निस्तारण के लिए नारेबाजी की। संविदाकर्मियों ने बुधवार को भी कार्य बहिष्कार कर सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती प्रदर्शन करते रहेंगे।
विज्ञापन


वेतन कटौती की बात कहकर उन पर दबाव बनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले प्रदर्शन कर रहे कर्मियों ने कहा कि आगे के विरोध के लिए प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देशों का इंतजार है। चंद्रपाल सिंह, विजेंद्र आर्य, रेहान खान, दानिश हुसैन, डा. वीके शर्मा, डा. मोहम्मद खावर खां, डा. हकीम आसिफ, मोहम्मद तारिक अली खां, अतुल रस्तोगी, प्रीति चौधरी, अर्चना सक्सेना, सुमित सक्सेना, डा. रोली गुप्ता, डा. सईदा शबाना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रदर्शन में बुधवार को अन्य कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी भी पहुंचे। इनमें राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद से दिनेश कुमार सक्सेना, पंडित रामबाबू शर्मा के साथ ही एनपी सिंह, परवेज अहमद खां, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ से बाबर खां, प्रेमप्रकाश आदि शामिल रहे। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने संविदा कर्मियों को समर्थन भी दिया है। नेशनल हेल्थ मिशन संविदा कर्मचारी संघ के मुरादाबाद मंडलाध्यक्ष अब्दुल कादिर, महामंत्री संजीव कुमार व प्रदेश प्रवक्ता नेत्रपाल भी धरना प्रदर्शन में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed