{"_id":"6096c7588ebc3ec1993dcd57","slug":"news-oxizen-pant-work-started-in-khenri-hospital-rampur-rampur-news-sml369735622","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनेरी अस्पताल में एक सप्ताह में बनकर तैयार होगा ऑक्सीजन प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनेरी अस्पताल में एक सप्ताह में बनकर तैयार होगा ऑक्सीजन प्लांट
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। महात्मा गंाधी खनेरी अस्पताल रामपुर में अब मरीजों को ऑक्सीजन की कमी से नहीं जूझना पड़ेगा। अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए एक सप्ताह में ऑक्सीजन प्लांट बनकर तैयार हो जाएगा। प्लांट बनने से रामपुर में ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता रहेगी तो वहीं किन्नौर समेत आसपास के जिलों के लिए भी आपूर्ति की जा सकेगी।
वर्तमान में रामपुर में ऑक्सीजन का पर्याप्त स्टॉक है।
महामारी के इस दौर में जरूरत पड़ने पर दूसरे क्षेत्रों को भी यहां से ऑक्सीजन की आपूर्ति भेजकर सहायता की जा रही है। सेना अस्पताल शिमला शिमला के लिए भी हाल ही में यहां से सौ से अधिक ऑक्सीजन सिलेंडर भेजे गए हैं।
युद्ध स्तर पर चल रहा है प्लांट का कार्य
कोरोना महामारी को देखते हुए किसी भी स्थिति से निपटने के लिए महात्मा गांधी चिकित्सा सेवाएं परिसर खनेरी रामपुर में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। ऑक्सीजन प्लांट के लिए ढांचा चार दिन में तैयार होगा और दो हफ्तों के भीतर प्लांट स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस प्लांट के स्थापित होने से रामपुर के अलावा किन्नौर और आसपास के स्वास्थ्य संस्थानों को भी ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी। रामपुर प्रशासन ने बताया वर्तमान में रामपुर में ऑक्सीजन का पर्याप्त भंडारण है।
विज्ञापन
चिकित्सालय में पहले से ही पर्याप्त ऑक्सीजन है। इसके अलावा स्टेट का बफर स्टॉक और जिला स्तर का अलग से भंडारण किया जा रहा है। एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन ने बताया कि रामपुर में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने वाली संस्था के लोगों ने मौके का निरीक्षण किया है और काम भी युद्ध स्तर पर जारी कर दिया है। ढांचा बनाने का कार्य 4 दिन के भीतर पूरा होगा और इसके बाद बीआरडीओ को सूचना दी जाएगी कि प्लांट स्थापित करने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। रामपुर में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। जरूरत पड़ने पर यहां से ऑक्सीजन अन्य क्षेत्रों के लिए भी मदद के तौर पर भेजी जा रही है। उनके पास राज्य और जिले की ओर से मिले ऑक्सीजन भंडारण के अलावा अपने स्तर पर भी पर्याप्त ऑक्सीजन उपलब्ध है।