फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   New Light Club defeated Indira Club by seven wickets

Rampur News: न्यू लाइट क्लब ने इंदिरा क्लब को सात विकेट से हराया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 08:11 AM IST
विज्ञापन
New Light Club defeated Indira Club by seven wickets
रामपुर। टांडा के मंसब अली स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित स्व. अब्दुल माजिद और अख्तर अली मेमोरियल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार रात खेले गए मुकाबले में न्यू लाइट क्रिकेट क्लब टांडा ने इंदिरा क्रिकेट क्लब को सात विकेट से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार 89 रन बनाने वाले न्यू लाइट क्लब के लालू को अतिथि इफ्तिखार आलम ने दिया।
विज्ञापन

इंदिरा क्रिकेट क्लब ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में आठ विकेट खोकर 162 रन बनाए। बल्लेबाज इकबाल बलिया ने सर्वाधिक 48 रन, शादाब कुरैशी ने 26 रन, आमिर ने 25 रन व रहमान ने 15 रन बनाए। न्यू लाइट क्रिकेट क्लब के गेंदबाज राहत अली ने 3, शफीक, लालू व नावेद ने 1-1 विकेट लिया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यू लाइट क्लब ने 15.3 ओवर में तीन विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। न्यू लाइट क्लब के बल्लेबाज लालू ने सर्वाधिक 89 रन, हुजैफा ने 25, असजद ने 15 रन व राहत अली ने 12 रन बनाए। इंदिरा क्लब के गेंदबाज रहमान, मुनीर बादशाह, आमिर ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट्री सईद सागर, जहीर जिया, इरफान, अब्दुल रज्जाक ने की। स्कोरर मौलाना इफ्तिखार, ऑनलाइन स्कोरर, नदीम गोरे, मौलाना जुनैद रहे। आकिब गुल, मो. जमाल और शमशाद ने अंपायरिंग की।

टूर्नामेंट संयोजक, पालिकाध्यक्ष पति हाजी सरफराज आलम, अध्यक्ष मुहम्मद इरफान, अजीम विक्टोरिया, सभासद मेहमूद नायक, सभासद एम सगीर, तस्लीम, मैराजुल इस्लाम, मतीन कुरेशी, रईस भूरा, मकसूद मन्ना, मो. रईस, हाफिज अफजल, नूरुल हुदा, अयाजुल इस्लाम, गोला अकरम, नासिर अली, अफरोज आलम, लियाकत अली, जुनेद, रिसालत अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed