फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   new jail issue

एक दिन काम होने के बाद फिर लटका जेल निर्माण 

Fri, 05 Jan 2018 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Fri, 05 Jan 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

शहर में चीनी मिल की जमीन पर चल रहा नई जेल का निर्माण एक बार फिर रुक गया। इस बार यह काम आजम के करीबी ठेकेदार को हटाने की वजह से रुका है। विभाग को जेल का निर्माण पूरा कराने के लिए नए ठेकेदार की तलाश है। यही कारण है कि महज एक ही दिन काम चल सका। हालांकि, अधिकारी इसको लेकर कुछ भी कहने से इंकार कर रहे हैं। सपा सरकार में शहर में नई जेल के निर्माण की कवायद शुरू हुई थी।

तत्कालीन मंत्री आजम खां के ड्रीम प्रोजेक्टों में शामिल नई जेल के निर्माण को शासन ने तुरंत मंजूरी भी दे दी थी। इसके लिए बीस करोड़ रुपये जारी कर दिए गए। बाद में जेल के लिए जमीन की तलाश शुरू की गई। अफसरों ने सिविल लाइंस स्थित चीनी मिल की जमीन का चयन किया, जिसके बाद कारागार विभाग ने चीनी निगम से जमीन खरीद ली लेकिन चीनी मिल कालोनी में रह रहे लोगों ने जमीन खाली करने से इंकार कर दिया, जिस पर उन्हें जबरन निकालने की कोशिश की गई। करीब 42 आवास तोड़ भी दिए गए थे। काफी मशक्कत के बाद कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज ने फरवरी 2015 में चीनी मिल का निर्माण शुरू करा दिया।
विज्ञापन


करीब दस माह तक यह काम चला। इस बीच कई बार कानूनी पेंच भी फंसे। मामला हाईकोर्ट तक गया। चीनी मिल कालोनी के बाशिंदों को स्टे भी मिला, लेकिन बाद में हाईकोर्ट ने स्टे खारिज कर दिया। इसके चलते कई माह से जेल का काम रुका रहा। बाद में यह काम फिर से शुरू हुआ, लेकिन तब तक सूबे में सरकार बदल चुकी थी। चीनी मिल कालोनी के बाशिंदों की गुहार पर सरकार ने निर्माण रोकने के आदेश जारी कर दिए। इसके बाद यह संभावना जताई जा रही थी कि जेल का काम अब नहीं होगा, लेकिन पिछले दिनों ही शासन से जेल का निर्माण कार्य पूरा करने के आदेश जारी कर दिए। साथ ही चीनी मिल की जमीन को अवैध कब्जों से मुक्त कराने के भी निर्देश दिए। इस पर कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस ने निर्माण कार्य शुरू करा दिया। लेकिन, महज एक दिन ही काम चल सका। सिर्फ साफ सफाई का काम हुआ। इसके बाद काम एक बार फिर बंद कर दिया गया। इसको लेकर जेल प्रशासन की ओर से लगातार निर्माण कार्य पूरा करने के लिए पत्राचार किया जा रहा है, लेकिन इसके बाद भी सीएंडडीएस काम शुरू नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, सपा सरकार में निर्माण संबंधी सभी कार्य आजम खां के करीबी ठेकेदारों को मिलते थे। जेल का काम भी आजम खां के बेहद करीबी ठेकेदार के पास था। अब भी वही ठेकेदार काम कर रहे हैं, लेकिन योगी सरकार नहीं चाहती कि काम की गुणवत्ता किसी भी तरह से प्रभावित हो। लिहाजा, नए ठेकेदार की तलाश की जा रही है। हालांकि, अफसरों की मानें तो यह काम अवैध कब्जे खाली न होने की वजह से नहीं हो पा रहा है। प्रशासनिक स्तर पर अवैध कब्जों को खाली कराने में ढील बरती जा रही है। अफसरों का कहना है कि यदि अवैध कब्जे खाली हो जाएं तो तुरंत जेल का काम शुरू करा दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed