फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   nerwa all shops closed afater traders call

नेरवा में बंद रहे सभी बाजार, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

Wed, 26 May 2021 10:43 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
nerwa all shops closed afater traders call
नेरवा (रोहडू़)। कोरोना की चेन तोड़ने के उद्देश्य से बुधवार को नेरवा में सभी बाजार पूरी तरह से बंद रहे। कारोबारियों के आह्वान के बाद क्षेत्र के सभी बाजारों में इसका साफ असर देखने को मिला। हालांकि जरूरी सामान की दुकानें बंद होने से क्षेत्र के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कारोबारियों ने 31 मई तक पूर्ण बंद का फैसला लिया है। इस दौरान जरूरी सामान के साथ दवाइयों की दुकानें भी बंद रहेंगी।
विज्ञापन

इससे पहले कोरोना कर्फ्यू के दौरान भी दुकानें खुलने के समय नेरवा बाजार में जरूरी सामान की खरीदारी के लिए लोगों की खूब भीड़ रहती थी। मगर बुधवार को दुकानें बंद रहने के साथ लोगों की आवाजाही भी नहीं रही। इस दौरान सड़कों पर वाहन भी नहीं चले। दवा विक्रेताओं सहित सभी आवश्यक वस्तुओं की दुकानें भी पूरी तरह बंद रही। हालांकि जरूरतमंद लोगों को दवा विक्रेताओं ने आवश्यक दवाइयां उपलब्ध करवाई।
विज्ञापन

बंद के चलते जहां दूरदराज के क्षेत्रों से नेरवा लोग नहीं पहुंचे, वहीं स्थानीय लोगों ने भी घरों में रहना उचित समझा। इस दौरान स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर नेरवा अस्पताल आए लोगों की थोड़ी चहलकदमी जरूर देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव भिख्टा ने बंद के समर्थन के लिए सभी व्यापारियों और स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा बाजार में लोगों के नहीं आने से कोरोना संक्रमण को रोकने में यह पहल जरूर कामयाब रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed